facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Demerger: 15 अक्टूबर तय हुई रिकॉर्ड डेट, ऑटो कंपनी के शेयरधारकों को मिलेगा नया मौका

Advertisement

SKF इंडिया का इंडस्ट्रियल बिजनेस अब अलग कंपनी के रूप में होगा, शेयरधारकों को उनके शेयर के बदले नए शेयर मिलेंगे

Last Updated- October 06, 2025 | 9:14 AM IST
SKF India Demerger

ऑटो कंपोनेंट्स कंपनी SKF India ने अपने इंडस्ट्रियल बिजनेस के डिमर्जर (अलग होने) की घोषणा की है। इसके तहत इंडस्ट्रियल बिजनेस अब अलग कंपनी के रूप में काम करेगा। नई कंपनी का नाम होगा SKF इंडिया इंडस्ट्रियल लिमिटेड। SKF इंडिया ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि इंडस्ट्रियल बिजनेस का डिमर्जर 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हो गया है। यह योजना नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), मुंबई बेंच द्वारा मंजूर की गई थी।

SKF India डिमर्जर रिकॉर्ड डेट

SKF इंडिया ने 2 अक्टूबर को अलग फाइलिंग में बताया कि डिमर्जर के लिए रिकॉर्ड डेट 15 अक्टूबर 2025 तय की गई है। कंपनी ने कहा, “स्कीम के अनुसार, कंपनी और SKF Industrial ने मिलकर 15 अक्टूबर 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इस दिन के हिसाब से जिन शेयरधारकों के पास SKF इंडिया के शेयर होंगे, उन्हें SKF Industrial के शेयर अलॉट किए जाएंगे।”

डिमर्जर योजना के तहत, SKF इंडिया के हर शेयरधारक को उनके एक-एक शेयर के बदले SKF इंडिया (Industrial) का एक शेयर मिलेगा।

SKF इंडिया (Industrial) शेयर लिस्टिंग

डिमर्जर के बाद नई कंपनी SKF इंडिया (Industrial) Ltd के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। कंपनी ने कहा है कि रिकॉर्ड डेट के बाद लिस्टिंग की तारीख की घोषणा की जाएगी और उम्मीद है कि इस साल नवंबर तक शेयर लिस्ट हो जाएंगे।

SKF इंडिया अब भी ऑटोमोटिव बिजनेस पर फोकस करेगी, जबकि SKF इंडिया (Industrial) Ltd मैन्युफैक्चरिंग, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी, सीमेंट, माइनिंग और अन्य भारी उद्योग व मेटल्स सेक्टर में काम करेगी।

SKF इंडिया का डिमर्जर सबसे पहले कंपनी के बोर्ड द्वारा Q4 2024 में मंजूर किया गया था। इसके बाद इसे शेयरधारकों और रेगुलेटरी अधिकारियों की मंजूरी मिली।

Advertisement
First Published - October 6, 2025 | 9:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement