facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

अक्टूबर में नए डीमैट खातों की घटी रफ्तार

अक्टूबर से पहले के दो महीनों में उद्योग ने प्रति महीने 30 लाख खाते जोड़े थे।

Last Updated- November 07, 2023 | 9:48 PM IST
demate account

बाजार में अनिश्चितता के बीच अक्टूबर में डीमैट खाते खुलने की रफ्तार भी थोड़ी नरम पड़ गई। विभिन्न ब्रोकरेज फर्मों के जरिये पिछले महीने 26.8 लाख नए डीमैट खाते खोले गए। इसके साथ ही डीमैट खातों की कुल संख्या बढ़कर 13.2 करोड़ पर पहुंच गई है।

अक्टूबर से पहले के दो महीनों में उद्योग ने प्रति महीने 30 लाख खाते जोड़े थे। करीब 2.4 करोड़ नए खातों में 20 प्रतिशत इस साल खुले हैं, जिससे बाजार में सीधे निवेश बढ़ने और ट्रेडिंग की लोकप्रियता बरकरार रहने का संकेत मिलता है।

अक्टूबर में प्रमुख सूचकांकों में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट आई, जो दिसंबर 2022 से उनका सबसे कमजोर मासिक प्रदर्शन था। अमेरिका में बढ़ते बॉन्ड प्रतिफल की वजह से वैश्विक फंडों की बड़ी निकासी से यह गिरावट आई। कारोबारी मात्रा भी अनिश्चितता की वजह से प्रभावित हुई और नकदी तथा डेरिवेटिव, दोनों सेगमेंट में कारोबार अक्टूबर में मासिक आधार पर घट गया।

हालांकि कुल डीमैट संख्या किसी खास निवेशक संख्या का संकेत नहीं है, क्योंकि एक उपयोगकर्ता कई ब्रोकरेज के साथ खाता खोल सकता है। सितंबर में देश के प्रमुख बाजार एनएसई ने खुलासा किया था कि शेयर बाजार में सीधे निवेश करने वाले निवेशकों की संख्या 8 करोड़ से ज्यादा है।

अगस्त में सबसे ज्यादा तो अप्रैल में सबसे कम

महीना नए खाते (लाख में) कुल संख्या (करोड़ में)
जनवरी 2023 21.9 11.046
फरवरी 2023 21.4 11.260
मार्च 2023 18.6 11.446
अप्रैल 2023 15.9 11.605
मई 2023 21.0 11.816
जून 2023 23.6 12.051
जुलाई 2023 29.8 12.350
अगस्त 2023 31.0 12.659
सितंबर 2023 30.7 12.966
अक्टूबर 2023 26.8 13.235

स्रोत: एनएसडीएल, सीडीएसएल

First Published - November 7, 2023 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट