facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SM REIT IPO: प्रॉपशेयर सेलेस्टिया का 244 करोड़ रुपये का आईपीओ 10 अप्रैल से खुलेगा

Advertisement

इसके लिए कीमत दायरा 10.00 लाख रुपये से 10.50 लाख रुपये प्रति यूनिट है। बोली का न्यूनतम आकार 10 लाख रुपये है, जो एसएम रीट में निवेश के लिए न्यूनतम निवेश राशि भी है

Last Updated- March 30, 2026 | 10:40 PM IST
IPO

SM REIT IPO: छोटे व मझोले रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (एसएम रीट) प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट ने प्रॉपशेयर सेलेस्टिया के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए पेशकश दस्तावेज जमा कराए हैं। 244.65 करोड़ रुपये का यह आईपीओ इस ट्रस्ट की तीसरी योजना है। यह इश्यू 10 अप्रैल को खुलकर 16 अप्रैल को बंद होगा। इसके लिए कीमत दायरा 10.00 लाख रुपये से 10.50 लाख रुपये प्रति यूनिट है। बोली का न्यूनतम आकार 10 लाख रुपये है, जो एसएम रीट में निवेश के लिए न्यूनतम निवेश राशि भी है। बोली कम से कम एक यूनिट के लिए और उसके बाद यूनिट के गुणकों में लगाई जा सकती है।

इस इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अहमदाबाद के नेहरू नगर में स्थित ग्रेड ए+ मिक्स्ड-यूज़ कमर्शियल बिल्डिंग, वीनस स्ट्रैटम की सात चुनी हुई मंजिलों में निवेश के लिए किया जाएगा। प्रोजेक्ट सेलेस्टिया का सुपर बिल्ट अप एरिया 2.07 लाख वर्ग फुट है और यह 100 फीसदी ऑक्युपाइड यानी भरा हुआ है। इसमें स्वीडन के दूरसंचार क्षेत्र की सूचीबद्ध बहुराष्ट्रीय कंपनी और 10 अलग-अलग तरह के किराएदार हैं, जिनमें तीन फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनियां शामिल हैं।

प्रॉपर्टी शेयर ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले और विविध किरायेदारों का मिश्रण स्थिर और भरोसेमंद आय का स्रोत सुनिश्चित करता है। जेएलएल की रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद के सेकंडरी बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में नेहरू नगर का रणनीतिक स्थान, कनेक्टिविटी, प्रमुख शहरी बुनियादी ढांचे से निकटता और मजबूत सामाजिक सुविधाओं का मेल निवेशकों के लिए आकर्षक निवेश प्रस्ताव है।

Advertisement
First Published - March 30, 2026 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement