facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्मॉलकैप कंपनी को NHAI से मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर पहुंचे अपर सर्किट में; सालभर में 107% दे चुकी है रिटर्न

Advertisement

NHAI के बड़े प्रोजेक्ट और शेयर में अपर सर्किट ने स्मॉलकैप कंपनी को दिलाई दोहरी कामयाबी

Last Updated- January 22, 2025 | 9:34 PM IST
Share Market

स्मॉलकैप कंपनी ध्रुव कंसल्टेंसी लिमिटेड ने पश्चिम बंगाल में भारतमाला परियोजना के तहत बड़ा प्रोजेक्ट अपने नाम कर लिया है। इस खबर के आते ही शेयरों पर निवेशक बुलिश हो गए और देखते ही देखते शेयरों पर 5% का अपर सर्किट लग गया। कंपनी को ऑर्डर मिलने की जानकारी कंपनी ने BSE अनाउंसमेंट में दी। इस प्रोजेक्ट के तहत बोवाईचंडी से गुस्कारा-कटवा रोड तक 4 लेन का शानदार आर्थिक कॉरिडोर तैयार किया जाएगा। प्रोजेक्ट की कुल कीमत ₹4.67 करोड़ (जीएसटी छोड़कर) है। इसे पूरा करने के लिए 24 महीने का समय दिया गया है, और इसके बाद 24 महीने तक डिफेक्ट्स को ठीक करने की जिम्मेदारी भी कंपनी पर होगी।

इस प्रोजेक्ट को हासिल करने के लिए ध्रुव कंसल्टेंसी ने M/S ग्लोबल इन्फ्रा सॉल्यूशंस और MS कंसल्टेंट्स के साथ मिलकर शानदार ज्वाइंट वेंचर बनाया। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से मिले इस कॉन्ट्रैक्ट के साथ ध्रुव कंसल्टेंसी ने अपने अनुभव और विश्वसनीयता का दमखम दिखाया है।

अब बात करते हैं शेयर बाजार की, जहां इस खबर ने जबरदस्त हलचल मचाई। बुधवार को कंपनी का शेयर BSE पर 4.97% की तेजी के साथ ₹128.95 पर बंद हुआ, जबकि NSE पर यह ₹130.03 तक पहुंच गया। कंपनी के शेयर का 52-वीक हाई ₹167.35 और लो ₹61.25 है। पिछले एक साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 107.12% का शानदार रिटर्न दिया है।

मार्केट कैप के लिहाज से कंपनी अब ₹244.57 करोड़ के स्तर पर है। इस प्रोजेक्ट से न केवल कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी, बल्कि इसका असर शेयर बाजार में भी दिखेगा। निवेशकों और बाजार विशेषज्ञों की नजर अब इस बात पर है कि कंपनी इस प्रोजेक्ट को कितनी तेजी और कुशलता से पूरा करती है।

Advertisement
First Published - January 22, 2025 | 9:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement