facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जापानी निवेशक सॉफ्टबैंक को भारत में मिला मेगा रिटर्न, मीशो-लेंसकार्ट के आईपीओ से बढ़ी उम्मीदें

Advertisement

जापानी निवेशक ने लेंसकार्ट पर लगभग 5.4 गुना रिटर्न दर्ज किया और शेयर बाजार में सूचीबद्धता से पहले मीशो में निवेश बनाए रखने का विकल्प चुना है

Last Updated- December 09, 2025 | 10:56 PM IST
SoftBank
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत में सॉफ्टबैंक के शुरुआती दांव अब फल देने लगे हैं। जापानी निवेशक ने लेंसकार्ट पर लगभग 5.4 गुना रिटर्न दर्ज किया और शेयर बाजार में सूचीबद्धता से पहले मीशो में निवेश बनाए रखने का विकल्प चुना है। वह अपने वैश्विक निवेशकों को भारत से अब तक लगभग 7 अरब डॉलर लौटा चुका है। उसकी भारतीय बाजार में 3 अरब डॉलर की और लिक्विड होल्डिंग है।

सूत्रों ने पुष्टि की कि मूल्यवान ई-कॉमर्स कंपनी मीशो में सॉफ्टबैंक का निवेश 2 गुना हो चुका है। फर्म ने पहली बार 2 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर निवेश किया था और 3.75 अरब डॉलर पर फॉलो-ऑन निवेश किया था। जानकार सूत्रों ने कहा कि मीशो की सूचीबद्धता के बाद कंपनी की सार्वजनिक होल्डिंग लगभग 4 अरब डॉलर होगी।

भारत में ऐसे रिटर्न के बावजूद सॉफ्टबैंक ने पिछले दो से तीन वर्षों में भारतीय स्टार्टअप तंत्र में कोई बड़ा नया निवेश नहीं किया है। अलबत्ता वह इस बात को लेकर आश्वस्त है कि भारत की प्रौद्योगिकी गाथा अब भी शुरुआती दौर में है।

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की होड़ और शुरुआती निवेशकों को रिटर्न के बारे में पूछे जाने पर सॉफ्टबैंक में पार्टनर सार्थक मिश्र ने कहा कि आईपीओ की ताजा लहर का संबंध निकासी के बारे में कम और संस्थापकों, प्रबंधन टीमों तथा बड़े स्तर वाले प्रौद्योगिकी तंत्र की परिपक्वता की पुष्टि के बारे में अधिक है।

मिश्रा ने कहा, ‘यह प्रौद्योगिकी तंत्र के लिए बड़ी पुष्टि है। ये ऐसी कंपनियां और प्रबंधन हैं जिन्होंने उनसे पहले शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने वाली कुछ कंपनियों को देखा है। उन्होंने अपना कारोबार बनाया है, उन्होंने प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नरमी के साथ-साथ फंडिंग की होड़ भी देखी है, उनमें से कुछ का मार्गदर्शन किया है और अपने कारोबारों को इस तरह से बनाया है कि अब उन्हें लगता है कि यह शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने का सही वक्त है।’

Advertisement
First Published - December 9, 2025 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement