facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dividend: तिमाही रिजल्ट के साथ Solar Power कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

हालांकि, तिमाही नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। कंपनी का मुनाफा (PAT) ₹53.48 करोड़ पर सिमट गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹64.23 करोड़ था

Last Updated- January 16, 2025 | 6:46 PM IST
renewable energy

Waaree Renewable Technologies ने तीसरी तिमाही (Q3 FY25) के नतीजों के साथ अपने निवेशकों के लिए अच्छी खबर दी है। कंपनी ने हर ₹2 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹1 का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी ने 24 जनवरी 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है, यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रजिस्टर में दर्ज होंगे, उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

Q3 FY25 के नतीजे

हालांकि, तिमाही नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। कंपनी का मुनाफा (PAT) ₹53.48 करोड़ पर सिमट गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹64.23 करोड़ था। इसमें 16.71% की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद, कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11% बढ़कर ₹360.34 करोड़ हो गया। लेकिन EBITDA में गिरावट के चलते मुनाफा प्रभावित हुआ।

9 महीनों की स्थिति (अप्रैल-दिसंबर 2024)

कंपनी ने 2024 के पहले नौ महीनों में शानदार प्रदर्शन किया। अप्रैल से दिसंबर 2024 के दौरान कंपनी का मुनाफा 43.94% बढ़कर ₹135.16 करोड़ पहुंच गया, जबकि कुल रेवेन्यू 85.87% बढ़कर ₹1,121.17 करोड़ हो गया। इसके बावजूद, Q3 के नतीजों के बाद Waaree के शेयरों पर नकारात्मक असर पड़ा और BSE पर यह 6.04% गिरकर ₹1,076.75 पर बंद हुआ।

डिविडेंड की इस घोषणा ने निवेशकों का ध्यान जरूर खींचा है। यह कदम उन शेयरधारकों के लिए एक सकारात्मक संकेत है जो कंपनी के लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। इससे कंपनी अपने निवेशकों के साथ संबंध मजबूत करना चाहती है।

Advertisement
First Published - January 16, 2025 | 6:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement