facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sona Machinery IPO Listing: फीकी एंट्री से निवेशक उदास, 12 फीसदी से अधिक का हुआ घाटा

Advertisement

Sona Machinery IPO Listing: इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 36.24 लाख नए शेयर जारी हुए हैं।

Last Updated- March 13, 2024 | 10:40 AM IST
IPO

Sona Machinery IPO Listing: प्रोसेसिंग मशीनरी बनाने वाली कंपनी सोना मशीनरी के शेयरों की आज बाजार में फीकी एंट्री हुई है। NSE के SME प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयर की 125 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशक 12 फीसदी से अधिक के घाटे में हैं।

लिस्टिंग के बाद शेयर थोड़ा ऊपर तो चढ़े लेकिन निवेशकों का घाटा मुनाफे में नहीं बदला। रिकवर होने के बाद भी शेयर का भाव 131.25 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंचा। यानी की निवेशकों को फायदा तो नहीं हुआ लेकिन उनका 12 फीसदी से अधिक का घाटा करीब 8 फीसदी तक आ गया।

कैसा मिला था रिस्पॉन्स

कंपनी के 51.82 करोड़ रुपये के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था यही कारण रहा कि ओवरऑल यह आईपीो 273.50 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 129.72 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स । (NII) का हिस्सा 554.42 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 235.06 गुना भरा था। सब्सक्रिप्शन के लिए ये आईपीओ 5-7 मार्च तक खुला था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 36.24 लाख नए शेयर जारी हुए हैं।

कंपनी के बारे में

कंपनी की स्थापना साल 2019 में हुई थी। ये कंपनी खास तौर पर चावल, दाल, गेहूं, मसाले और बाजरा की प्रोसेसिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स का नाइजीरिया, बांग्लादेश, केन्या और नेपाल को निर्यात होता है। वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में कंपनी को 7.68 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 10:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement