facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद लगभग सपाट रहा शेयर बाजार, 5 फीसदी तक टूटा पावर ग्रिड

Advertisement

Sensex 68 अंक टूटा, Nifty 19,750 के नीचे

Last Updated- August 01, 2023 | 4:17 PM IST
share market

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले मिश्रित रुझानों के बीच इंट्रा-डे ट्रेड में उतार-चढ़ाव के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में फ्रंटलाइन सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 68 अंक कमजोर हुआ। निफ्टी (Nifty) में भी 20 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। IT और मेटल शेयरों में खरीदारी और चुनिंदा ऑटो और फाइनैंशियल शेयरों में कमजोरी देखी गई। हालांकि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी थी मगर वह इस तेजी को बरकरार नहीं रख पाए।

Also read: घटेगा उद्योग जगत का नियामकीय और अनुपालन बोझ

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 68.36 अंक यानी 0.10 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 66,459.31 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,658.12 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 66,388.26 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 20.25 अंक यानी 0.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की। निफ्टी दिन के अंत में 19,733.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,795.60 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,704.60 तक आया।

NTPC का शेयर करीब 3 फीसदी तक चढ़ा

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 15 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। NTPC, टेक महिंद्रा, HCL टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा NTPC के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.77 फीसदी तक चढ़े।

Also read: Maruti Suzuki Q1 Results: मारुति सुजूकी का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ दोगुना

5 फीसदी तक टूटा पावर ग्रिड

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 15 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, SBI और मारुति सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान पावर ग्रिड के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 5.11 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 4:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement