facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

छुट्टियों वाले छोटे हफ्ते में महंगाई के आंकड़ों, वैश्विक रुझानों पर रहेगी शेयर बाजार विश्लेषकों की नजर

Advertisement

मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे

Last Updated- August 13, 2023 | 11:12 AM IST
Share Market

छुट्टियों वाले छोटे सप्ताह में शेयर बाजार की चाल मुद्रास्फीति के आंकड़े, वैश्विक रुझानों और विदेशी कोषों के रुख से प्रभावित होगी। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे।

स्वास्तिका इंवेस्टमार्ट लिमिटेड के अनुसंधान प्रमुख संतोष मीना ने कहा, ”आने वाले दिनों में बाजार के रुझान को तय करने में व्यापक आर्थिक संकेत, रुपये की चाल और एफआईआई की गतिविधियां महत्वपूर्ण होंगी।

घरेलू स्तर पर मुद्रास्फीति के आंकड़े महत्वपूर्ण हैं। वैश्विक स्तर पर जापान के मुद्रास्फीति के आंकड़े, चीन के आईआईपी के आंकड़े और अमेरिकी खुदरा बिक्री पर ध्यान दिया जाएगा।” जुलाई के लिए थोक और खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े सोमवार को जारी किए जाएंगे।

मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, ”आने वाले दिनों में भारत के डब्ल्यूपीआई और सीपीआई मुद्रास्फीति के आंकड़ों, निर्यात और आयात के आंकड़ों पर नजर रहेगी। हमें उम्मीद है कि भारतीय बाजार सीमित दायरे में रहेगा।

” इस सप्ताह हिंदुस्तान कॉपर और आईटीसी अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगे। डॉलर के मुकाबले रुपये का रुख और वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड की चाल भी शेयर बाजारों में कारोबार को प्रभावित करेगी।

Advertisement
First Published - August 13, 2023 | 11:12 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement