facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: नई ऊंचाई पर शेयर बाजार, Sensex 502 अंक उछलकर 82,637 के ऑलटाइम हाई पर, Nifty ने भी बनाया रिकॉर्ड

Advertisement

सेंसेक्स में लिस्टेड 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, HDFC बैंक, टाइटन, बजाज फाइनेंस, NTPC, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स और HCL टेक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।

Last Updated- August 30, 2024 | 10:49 AM IST
Market Outlook

Stock Market at all time high: घरेलू शेयर बाजारों में जारी तेजी, एशियाई बाजारों में मजबूत रुख और विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स तथा निफ्टी अपने नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। बाजार को कल रात अमेरिका में जारी किए गए मजबूत Q2 GDP आंकड़ों का भी समर्थन मिला। घरेलू बाजार में निवेशकों की नजर देश के GDP और इंफ्रास्ट्रक्चर आउटपुट डेटा पर होगी, जो आज दोपहर बाद जारी किए जा सकते हैं।

30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 502.42 अंक उछलकर 82,637.03 अंक के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। वहीं, NSE निफ्टी 105.7 अंक की बढ़त के साथ 25,257.65 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।

सेंसेक्स के टॉप-गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स में लिस्टेड 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। टाटा मोटर्स और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट आई।

एशियाई बाजारों में तेजी, अमेरिकी बाजार में रहा मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.12 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Also read: Nokia चेन्नई में स्थापित करेगा दुनिया का सबसे बड़ा फिक्स्ड नेटवर्क टेस्टबेड, 450 करोड़ रुपये का करेगा निवेश… इस लैब के हैं बड़े फायदे

पूंजी बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशक लिवाल रहे

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) पूंजी बाजार में गुरुवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,259.56 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 2,690.85 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

पिछले कारोबारी सत्र में कैसी थी शेयर बाजार की चाल

पिछले कारोबारी सत्र यानी गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स में तेजी के दम पर भारतीय शेयर बाजार नया रिकॉर्ड दर्ज करते हुए बंद हुआ। 50 शेयरों वाला निफ्टी लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड हाई दर्ज किया तो वहीं 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स भी नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। सेंसेक्स 349.05 अंक उछलकर 82,134.61 के लेवल पर और NSE निफ्टी 99.60 अंक की बढ़त के साथ 25,151.95 अंक पर बंद हुआ था।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 30, 2024 | 10:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement