facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर बाजार ने तोड़ा रिकॉर्ड! Nifty-50 नए ऑल टाइम हाई लेवल पर, लगातार 5वें दिन उछाल

Advertisement

NSE में लिस्टेड कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप (Mcap) आज की रैली में 4.65 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया।

Last Updated- February 19, 2024 | 1:28 PM IST
Nifty 50

भारत की टॉप 50 कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाला निफ्टी-50 (Nifty-50) आज लगातार पांचवें ट्रेडिंग सेशन में तेजी का सिलसिला जारी रखते हुए 22,157.90 अंक के नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। इसी के साथ निफ्टी-50 अपने 16 जनवरी के पिछले ऑल टाइम हाई लेवल 22,124 के स्तर को पार कर गया।

NSE में लिस्टेड कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप (Mcap) आज की रैली में 4.65 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया। पिछले चार ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी-50 (Nifty-50) में लगभग 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

सात कंपनियों के शेयर 52 वीक के हाई लेवल पर

आज के ट्रेडिंग सेशन में बजाज ऑटो, अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, मारुति सुजुकी इंडिया, अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, विप्रो और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी समेत सात कंपनियों के शेयर 52-सप्ताह के नए हाई लेवल पर पहुंच गए।

टॉप गेनर कंपनियों में ग्रासिम इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, अदानी एंटरप्राइजेज, भारती एयरटेल, आईटीसी, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) सभी 1.5 प्रतिशत से 2.8 प्रतिशत के बीच बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

ये पढ़े: Paytm Share Price: पेटीएम का शेयर 5% चढ़ा, जानें क्या है तेजी की वजह

TCS, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, एमएंडएम और इंफोसिस समेत अन्य दिग्गज कंपनियों के बड़े योगदान के साथ भारतीय स्टेट बैंक इंडेक्स की वृद्धि में फरवरी में अब तक सबसे ज्यादा योगदान देने वाले शेयर के रूप में उभरा है।

फरवरी में अब तक 410 अंक चढ़ा निफ्टी-50

फरवरी 2024 में अब तक निफ्टी-50 इंडेक्स (Nifty-50 Index) में 410 अंक या 1.92 फीसदी की तेजी आई है। इसके अलावा, इंडेक्स मार्च 2023 के अपने निचले स्तर 16,828 से 31.60 प्रतिशत बढ़ गया है। इसकी तुलना कोविड-19 के दौरान 7,511 अंक लो लेवल से करें तो इंडेक्स ने 195 प्रतिशत का शानदार मल्टी-बैगर रिटर्न दिया है।

ये पढ़े: अकेला Tata Group पूरे पाकिस्तान पर भारी, पाक की इकनॉमी को छोड़ा पीछे

दूसरी तरफ, दोपहर 1:15 बजे तक निफ्टी स्मॉल कैप 100 इंडेक्स और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स दोनों क्रमशः 0.69% और 0.69% से ज्यादा की बढ़त लेकर कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 1:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement