facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: उठापटक के बाद सपाट बंद हुए बाजार, Sensex 31 अंक चढ़ा

Advertisement

कारोबारी सत्र के दौरान तेजी की वजह अमेरिकी बाजारों में खास तौर से तकनीकी शेयरों में हुई बढ़ोतरी थी।

Last Updated- January 09, 2024 | 10:34 PM IST
Market Outlook

बेंचमार्क सूचकांक मंगलवार को करीब एक फीसदी चढ़ने के बाद मामूली बदलाव के साथ बंद हुए। विश्लेषकों ने कहा कि 10 वर्षीय बॉन्ड का प्रतिफल एक बार फिर 4 फीसदी के पार चला गया है। ऐसे में इस साल फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की निवेशकों की उम्मीद धुंधली हो गई है।

उन्होंने कहा कि गुरुवार को अमेरिका में जारी होने वाले महंगाई के आंकड़े और बड़ी कंपनियों की आय के ऐलान बाजार की आगे की चाल में मदद कर सकते हैं। कारोबारी सत्र के दौरान 72,035 की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स 31 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 71,386 पर बंद हुआ। निफ्टी दिन के उच्चस्तर 21,724 से 180 अंक नीचे आया और अंत में 32 अंक की बढ़त के साथ 21,545 पर बंद हुआ।

कारोबारी सत्र के दौरान तेजी की वजह अमेरिकी बाजारों में खास तौर से तकनीकी शेयरों में हुई बढ़ोतरी थी। हालांकि तकनीकी शेयरों की प्रमुखता वाला नैसडेक इंडेक्स सोमवार को 2.2 फीसदी चढ़ा था, लेकिन मंगलवार के कारोबार में इसकी बढ़त हवा हो गई। यूरोपीय बाजारों की कमजोर शुरुआत ने भी निवेशकों को मुनाफावसूली के लिए प्रोत्साहित किया।

Also read: Bajaj Auto का Mcap पहली बार 2 लाख करोड़ रुपये के पार, बायबैक की घोषणा के बाद शेयरों में उछाल

जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि अमेरिका में महंगाई में संभावित नरमी को लेकर बाजार का आशावाद अल्पावधि में दरों में कटौती को लेकर उम्मीद बंधा रहा है, जिससे बाजार की धारणा मजबूत हो रही है। लेकिन इस बीच एशियाई बाजारों और महंगे मूल्यांकन की चिंता से मिले मिश्रित संकेत से मुनाफावसूली उभर रही है।

विश्लेषकों ने कहा कि दिन के उच्चस्तर से काफी नीचे आने के बावजूद बाजार अपने अहम समर्थन स्तर से ऊपर बना हुआ है। फेडरल रिजर्व की दर कटौती की उम्मीद, मजबूत आर्थिक आंकड़े, कंपनियों की आय और राज्यों के चुनाव नतीजे अनुमान के मुताबिक रहने की उम्मीद के बीच भारतीय इक्विटी में पिछले साल तेजी दर्ज की गई थी। बाजार में चढ़ने व गिरने वाले शेयरों का अनुपात अनुकूल रहा और 2,241 शेयर चढ़े जबकि 1,606 में गिरावट आई।

Advertisement
First Published - January 9, 2024 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement