facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Crash: शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के 13 लाख करोड़ रुपए डूबे

Advertisement

Stock Market Crash: यूटिलटी, एनर्जी और मेटल शेयरों में गिरावट देखी गई। विदेशी निवेशकों की हालिया बिकवाली ने निराशा बढ़ा दी है।

Last Updated- March 13, 2024 | 5:50 PM IST
Stock Market Crash

Stock Market Crash: बेंचमार्के इंडेक्स सेंसेक्स आज बिकवाली के दबाव में टूट गया और 900 से ज्यादा अंक की भारी गिरावट के साथ 73 हजार के स्तर से नीचे आ गया। निफ्टी भी 22 हजार के नीचे आ गया। शेयर बाजार में आई सुनामी में एक ही दिन में निवेशकों के 13 लाख करोड़ रुपए डूब गए। हालांकि बेंचमार्क सूचकांकों ने सत्र की शुरुआत पॉजिटिव रुख के साथ की, लेकिन दोपहर के कारोबार के दौरान बिकवाली तेज हो गई और सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। यूटिलटी, एनर्जी और मेटल शेयरों में गिरावट देखी गई। विदेशी निवेशकों की हालिया बिकवाली ने निराशा बढ़ा दी है।

निवेशकों के 13 लाख करोड़ रुपए स्वाहा

BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (MCap) आज 372.1 लाख करोड़ रुपये रहा। पिछले कारोबारी सत्र यानी 12 मार्च को 385.6 लाख करोड़ से आस-पास था। बुधवार को एक ही दिन में निवेशकों को करीब 13.5 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। बेंचमार्क S&P BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स में आज 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। स्मॉलकैप और मिडकैप सूचकांकों में भारी गिरावट देखी गई।

Also read: Closing Bell: शेयर बाजार में एक बार फिर सुनामी, Sensex 906 अंक टूटा, Nifty 22 हजार के नीचे

906 अंक टूटकर सेंसेक्स 73 हजार से नीचे आया

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को BSE का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 906.07 अंक यानी 1.23 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 72,761.89 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 72,515.71 और 74,052.75 के रेंज में कारोबार हुआ। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 338 अंक यानी 1.51 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 21,997.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 21,905.65 और 22,446.75 के रेंज में कारोबार हुआ।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 5:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement