facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Crash: औंधे मुंह लुढ़का शेयर बाजार, Sensex 1,062 अंक टूटा, निफ्टी 22 हजार से नीचे

Advertisement

Stock Market Crash: शेयर बाजार में बिकवाली हावी, मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2 फीसदी की गिरावट

Last Updated- May 09, 2024 | 4:42 PM IST
Share Market

Closing Bell: FII की लगातार बिकवाली ने गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी की कमर तोड़ दी। दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंकों का गोता लगाकर 73,000 के स्तर से नीचे आ गया। निफ्टी भी 22,000 के लेवल से नीचे आ गई। व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 2 फीसदी की गिरावट आई और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.4 फीसदी की गिरावट आई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 1062.22 अंक यानी 1.45 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 72,404.17 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 72,334.18 और 73,499.49 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 345.00 अंक यानी 1.55 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 21,957.50 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 21,932.40 और 22,307.75 के रेंज में कारोबार हुआ।

भारतीय शेयर बाजार में क्यों आ रही है गिरावट?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसे कई कारण हैं जो भारतीय शेयर बाजार को नीचे की तरफ खींच रहे हैं। देश में चल रहे लोक सभा चुनाव के बीच FII की बिकवाली, चौथी तिमाही में कंपनियों के खराब नतीजें, यूएस डॉलर में मजबूती, अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती को लेकर बनी अनिश्चितता और इंडिया VIX में लगातार तेजी इन दिनों भारतीय शेयर बाजार पर दबाव डालने वाले प्रमुख कारणों में से एक है।

Also read: SBI Q4 Results: बैंक का नेट प्रॉफिट 24 फीसदी बढ़ा, 13.70 रुपये के डिविडेंड का किया ऐलान

Top Losers

सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो मार्च तिमाही के वित्तीय परिणाम के बाद पांच प्रतिशत से अधिक नीचे आया। इसके अलावा एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावरग्रिड में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही।

Top Gainers

दूसरी तरफ टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस और एचसीएल टेक लाभ में रहे।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में भी बुधवार को मिला-जुला रुख रहा था।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 6,669.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत चढ़कर 83.89 डॉलर प्रति बैरल रहा।

पिछले सत्र में कैसी रही थी बाजार की चाल

पिछले कारोबारी सत्र यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद मामूली गिरावट लेकर बंद हुए। BSE सेंसेक्स 45.46 अंक यानी 0.06 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 73,466.39 अंक पर बंद हुआ था।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में कोई भी बदलाव नहीं आया था। निफ्टी दिन के अंत में 22,302.50 अंक पर बंद हुआ था।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 9, 2024 | 3:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement