facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: मजबूत शुरुआत के बाद लाल निशान में फिसला बाजार! सेंसेक्स 100 अंक गिरा, निफ़्टी 25,200 के नीचे आया

Advertisement

बुधवार को लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट के बाद MSCI एशिया पूर्व-जापान इंडेक्स में 0.5% की बढ़त के साथ एशियाई बाजारों में गुरुवार को तेजी आई।

Last Updated- September 05, 2024 | 11:09 AM IST
Bajaj Housing

Stock Market today: पिछले ट्रेडिंग सेशन में भारी बिकवाली के बाद एशियाई बाजारों में तेजी के साथ भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ खुले। हालांकि, बाजार में ज्यादातर तेजी नहीं रही और बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ़्टी-50 दोनों लाल निशान में फिसल गए।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 122 अंक या 0.15 प्रतिशत चढ़कर 82,474 पर खुला जबकि निफ्टी-50 (Nifty-50) भी तेजी के साथ 51 अंक या 0.21 प्रतिशत ऊपर 25,250 पर खुला।

हालांकि, कारोबार के लगभग के एक घंटे बाद इनमें गिरावट आ गई। सुबह 11:06 बजे सेंसेक्स 84.9 अंक या 0.11 प्रतिशत गिरकर 82,264.91 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, निफ्टी-50 भी 23.10 अंक या 0.09 प्रतिशत 25,175.60 पर कारोबार कर रहा था।

टॉप गेनर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्रा सीमेंट का शेयर सबसे ज्यादा 1.68 प्रतिशत बढ़कर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा टाइटन, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में थे।

टॉप लूजर्स

दूसरी तरफ, एचसीएल टेक के शेयर में सबसे ज्यादा 0.55 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। साथ ही भारी एयरटेल, नेस्ले इंडिया के शेयर भी प्रमुख रूप से गिरावट में थे।

निफ़्टी ने बुधवार को तोड़ा बढ़त का सिलसीला

बेंचमार्क निफ्टी 50 (Nifty50) ने बुधवार को अपनी सबसे लंबी पॉजिटिव रैली का सिलसिला तोड़ दिया। हालांकि, सप्ताह की शुरुआत में इंडेक्स अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था।

दूसरी तरफ, अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़ों ने मंदी की चिंताओं को एक बार फिर जन्म दे दिया है और इसका पिछले सत्र में वैश्विक बाजारों पर असर पड़ा।

वहीं, कमजोर अमेरिकी श्रम बाजार डेटा और एक प्रमुख फेडरल रिजर्व अधिकारी की टिप्पणियों ने आक्रामक ब्याज दर में कटौती के मामले को बल दिया है।

इस बीच, बुधवार को लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट के बाद MSCI एशिया पूर्व-जापान इंडेक्स में 0.5% की बढ़त के साथ एशियाई बाजारों में गुरुवार को तेजी आई।

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज पर रहेगी नजर

व्यक्तिगत शेयरों की बात करें तो आज रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का शेयर फोकस में रहेगा। ऑयल से टेलीकॉम क्षेत्र में करने वाले ग्रुप 1:1 अनुपात पर बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करेगा, जो 2017 के बाद इस तरह का पहला कदम है। कंपनी ने पीएलए योजना के तहत बोली भी जीती है जो ईवी बैटरी उत्पादन में समर्थन करेगी।

बुधवार को कैसी थी बाजार की चाल?

लगातार 14 दिनों की तेजी दर्ज करने के बाद NSE का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 बुधवार को 0.32% या 81.15 अंकों की गिरावट के साथ 25,198.70 के लेवल पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 202.80 अंक या 0.25 प्रतिशत गिरकर 82,352.64 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - September 5, 2024 | 8:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement