facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock market growth: दुनिया में सबसे ज्यादा दौड़े देश के छोटे व मझोले शेयर

Advertisement

वैश्विक एफटीएसई इंडेक्स को पछाड़ते हुए भारतीय मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने 2024 में क्रमश: 25.7% और 26.7% की वृद्धि दर्ज की

Last Updated- October 24, 2024 | 10:24 PM IST
Mutual Funds

भारतीय मिड और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी कैलेंडर वर्ष 2024 के दौरान दुनिया भर में सबसे ज्यादा रही है। इस तरह उन्होंने न केवल वैश्विक एफटीएसई बेंचमार्कों की चमक को धुंधला कर दिया बल्कि दुनिया के अग्रणी शेयर बाजारों को भी पीछे छोड़ दिया। यह इसके बावजूद हुआ जब पिछले कुछ दिनों से भारत में स्मॉल और मिडकैप सेंगमेंटों में गिरावट आई है। इसकी वजह इनके भाव ज्यादा होना, भूराजनीतिक घटनाएं और जुलाई-सितंबर तिमाही के कंपनियों के नतीजों को लेकर घबराहट रही है।

एफटीएसई ग्लोबल मिडकैप इंडेक्स और एफटीएसई ग्लोबल स्मॉलकैप सूचकांकों में कैलेंडर वर्ष 2024 में क्रमश: 12 फीसदी व 9.3 फीसदी की तेजी आई है। लेकिन एफटीएसई ग्लोबल इंडिया स्मॉलकैप इंडेक्स ने 25.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ इन वैश्विक बेंचमार्क से उम्दा प्रदर्शन किया है। भारतीय मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने कैलेंडर वर्ष 2024 में क्रमश: 25.7 फीसदी व 26.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।

एफटीएसई ग्लोबल मिड और स्मॉलकैप सूचकांक कई सूचकांकों का हिस्सा है। इसे निवेशकों को अपने अंतरराष्ट्रीय निवेश को बेंचमार्क करने में मदद के लिए बनाया गया है। इंडेक्स में दुनिया भर के मिड और स्मॉलकैप शेयर शामिल हैं। इसे एफटीएसई ग्लोबल इक्विटी इंडेक्स सीरीज से लिया गया है और इस सीरीज में दुनिया भर के निवेश योग्य बाजार पूंजीकरण का 99 फीसदी हिस्सा शामिल है।

मुख्य वैश्विक मिड-स्मॉल सूचकांकों में एफटीएसई जर्मनी मिडकैप इंडेक्स में कैलेंडर वर्ष 2024 में सबसे ज्यादा 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। एफटीएसई साउथ अफ्रीका मिडकैप इंडेक्स 14.6 फीसदी और एफटीएसई जापान मिड कैप इंडेक्स 10.7 फीसदी चढ़ा है जबकि एफटीएसई ग्लोबल ताइवान स्मॉलकैप में 12.1 फीसदी और एफटीएसई ग्रेटर चाइना स्मॉलकैप इंडेक्स में 6.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के मुख्य रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि मिडकैप और स्मॉलकैप के मुकाबले लार्जकैप के मौजूदा उम्दा प्रदर्शन का रुझान बने रहने की संभावना है। निवेशकों को मिड और स्मॉलकैप के पिटे हुए शेयरों को खरीदने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए क्योंकि इन दोनों सेगमेंट में अभी भी गिरावट की आशंकाएं बरकरार हैं, खास तौर से उनमें जिनके भाव अभी भी बढ़े हुए हैं। हालांकि कुछ चुनिंदा शेयरों में तीव्र सुधार आ सकता है।

आगामी तिमाही में आय में सुस्त वृद्धि की आशंका से विश्लेषकों ने भारत के मिड और स्मॉलकैप शेयरों में लिक्विडिटी के कारण हुई तीव्र वृद्धि को लेकर आगाह किया है। अप्रैल 2024 में बर्नस्टीन के विश्लेषकों ने आगाह किया था कि आय वृद्धि और शेयर कीमतों के बीच कोई तालमेल नहीं होने का नजारा स्मॉलकैप और मिडकैप सेक्टर में ज्यादा साफ दिखता है।

बर्नस्टीन के प्रबंध निदेशक वेणुगोपाल गैरे ने अन्य विश्लेषक निखिल अरेला के साथ लिखे इस नोट में कहा था कि आय में अच्छी अपग्रेड वाले सेक्टर के शेयरों की कीमतों में अनुपात से ज्यादा तेजी आई है जिसकी वजह ज्यादा कीमत की उम्मीदें हैं। ज्यादातर क्षेत्रों के लिए यह अंतर आसानी से 30 फीसदी से अधिक है। वित्त वर्ष 25 के लिए पिछले तीन महीने में कोई आय अपग्रेड नहीं हुआ है, जबकि आईटी क्षेत्र के 50 फीसदी शेयरों में सकारात्मक रिटर्न दिख रहा है।

ऐंजल वन के तकनीकी और डेरिवेटिव शोध प्रमुख समीत चह्वाण ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में मिडकैप में तेज गिरावट आई है और इसमें समर्थन का अहम स्तर टूट गया है। साथ ही आगे और गिरावट का संकेत मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी इस सेगमेंट में पिटे हुए शेयरों से दूर रहना चाहिए।

Advertisement
First Published - October 24, 2024 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement