facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: आज शेयर बाजार बंद! अंबेडकर जयंती पर BSE-NSE में नहीं होगी ट्रेडिंग

Advertisement

Stock Market Today: अंबेडकर जयंती पर आज शेयर बाजार बंद रहा, कल से फिर शुरू होगा कारोबार।

Last Updated- April 14, 2026 | 8:03 AM IST
Stock Market today
Representative image

Stock Market Holiday: आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा। Bombay Stock Exchange और National Stock Exchange पर आज किसी भी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी।

आज सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद

इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सभी सेगमेंट पूरे दिन बंद रहेंगे। कमोडिटी बाजार में सुबह का सत्र बंद रहेगा, लेकिन शाम 5 बजे के बाद ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी।

कब खुलेगा बाजार?

बाजार में कारोबार अब 15 अप्रैल से सामान्य तरीके से शुरू होगा और निवेशक फिर से ट्रेडिंग कर सकेंगे।

किन-किन दिनों बंद रहेगा बाजार

मई से दिसंबर के बीच कई अहम त्योहारों और अवसरों पर बाजार में कारोबार नहीं होगा। खास तौर पर बकरीद, मुहर्रम, दिवाली और क्रिसमस जैसे मौकों पर ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी।

2026 का हॉलीडे चार्ट

तारीख दिन अवकाश
1 मई शुक्रवार महाराष्ट्र दिवस
28 मई गुरुवार बकरीद
26 जून शुक्रवार मुहर्रम
14 सितंबर सोमवार गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर मंगलवार दशहरा
10 नवंबर मंगलवार दिवाली-बलिप्रतिपदा
24 नवंबर मंगलवार गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर शुक्रवार क्रिसमस

ट्रेडिंग टाइमिंग क्या है

सामान्य दिनों में शेयर बाजार सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुला रहता है। वहीं, 9:00 बजे से 9:15 बजे तक प्री-ओपन सेशन होता है, जिसमें बाजार की शुरुआती दिशा तय होती है।

कमोडिटी बाजार का क्या रहेगा हाल

कमोडिटी बाजारों में तस्वीर थोड़ी अलग रहती है। Multi Commodity Exchange of India में छुट्टी वाले दिन सुबह का सत्र बंद रहता है, लेकिन शाम 5 बजे के बाद ट्रेडिंग शुरू होकर रात तक जारी रहती है।

वहीं National Commodity & Derivatives Exchange पूरे दिन के लिए बंद रहता है, यानी उसमें किसी भी सत्र में कारोबार नहीं होता।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

इससे पहले 13 अप्रैल को शेयर बाजार दबाव में नजर आया। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत बेनतीजा रहने का असर निवेशकों की धारणा पर पड़ा। सेंसेक्स 703 अंकों की गिरावट के साथ 76,847 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 208 अंक गिरकर 23,842 पर आ गया।

सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो पावर, डिफेंस और टेलीकॉम को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। एफएमसीजी, ऑटो, आईटी, एनर्जी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में करीब 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

इन शेयरों में रही हलचल

निफ्टी में एचडीएफसी लाइफ, अदानी एंटरप्राइजेज, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स जैसे शेयरों में बढ़त रही। वहीं मारुति सुजुकी, आयशर मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट रही, लेकिन इनकी कमजोरी बड़े इंडेक्स के मुकाबले कम रही।

Advertisement
First Published - April 14, 2026 | 7:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement