facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Holiday: शेयर ब्रोकरों की होली का अवकाश सात के बजाय आठ मार्च को करने की मांग

Advertisement

इस साल होली आठ मार्च को है, जबकि एक्सचेंजों ने इसका अवकाश सात मार्च को घोषित किया है।

Last Updated- March 01, 2023 | 5:02 PM IST

शेयर ब्रोकरों के संघ ने सरकार, एक्सचेंजों और सेबी से होली का अवकाश सात के बजाय आठ मार्च को करने को कहा है। BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों की वेबसाइट पर जो सूचना डाली गई है उसके अनुसार होली की छुट्टी सात मार्च को है।

एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंजेज मेंबर्स ऑफ इंडिया (ANMI) ने मंगलवार को वित्त मंत्रालय को इस बारे में पत्र भेजा है। साथ ही ANMI ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI), शेयर बाजारों और डिपॉजिटरी को भी पत्र लिखकर होली का अवकाश बदलने की मांग की है।

इस साल होली आठ मार्च को है, जबकि एक्सचेंजों ने इसका अवकाश सात मार्च को घोषित किया है। कमोडिटी पार्टिसिपेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CPAI) ने भी शेयर बाजारों से यही मांग की है।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 5:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement