facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Holiday: 20 नवंबर को शेयर बाजार में नहीं होगा कारोबार, ये है कारण

Advertisement

भारतीय शेयर बाजार में करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद रहेगी। कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रसीद (EGR) सेगमेंट में भी ट्रेडिंग नहीं होगी।

Last Updated- November 09, 2024 | 11:26 AM IST
Market movement: There will not be much movement in the markets this week, municipal bonds have not been able to gain momentum बाजार हलचल: इस हफ्ते बाजारों में नहीं होगी बहुत घटबढ़, रफ्तार नहीं पकड़ पाए हैं म्युनिसिपल बॉन्ड
Representative Image

Stock Market Holiday: महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल एक्सचेंज (NSE) में बुधवार, 20 नवंबर 2024 को ट्रेडिंग बंद रहेगी। इस दिन इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और SLB सेगमेंट में कोई लेन-देन नहीं होगा।

भारतीय शेयर बाजार में करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद रहेगी। कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रसीद (EGR) सेगमेंट में भी ट्रेडिंग नहीं होगी। इसका मतलब है कि 20 नवंबर 2024 को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) और NCDEX (नेशनल कमोडिटी एक्सचेंज) में कोई कारोबार नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: म्युचुअल फंडों ने घरेलू शेयरों पर दांव बढ़ाया

NSE ने जारी किया नोटिफिकेशन

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने 8 नवंबर को एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि 20 नवंबर 2024 को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कारण शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। इस दिन महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

नवंबर में शेयर बाजार की छुट्टियां

इसके अलावा, शेयर बाजार 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर भी बंद रहेगा। नवंबर में यह तीसरा अवकाश होगा। इससे पहले 1 नवंबर को दिवाली के अवसर पर भी बाजार में छुट्टी थी। दिसंबर में शेयर बाजार 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें: इस PSU कंपनी का मुनाफा 9% बढ़ा, ₹3.50 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड की घोषणा; जानिए रिकॉर्ड डेट

नवंबर में शनिवार और रविवार की छुट्टियों की सूची:

9 नवंबर: शनिवार
10 नवंबर: रविवार
16 नवंबर: शनिवार
17 नवंबर: रविवार
23 नवंबर: शनिवार
24 नवंबर: रविवार
30 नवंबर: शनिवार

कल कैसी थी बाजार की चाल

वैश्विक बाजारों और आईटी शेयरों (IT Stocks) में तेजी के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद के अनुरूप नहीं रहने और विदेशी निवेशकों की लगातार जारी बिकवाली के चलते बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 8 नवंबर को तेजी के साथ 79,611.90 अंक पर खुला। हालांकि, बाजार ज्यादा देर तक हरे निशान में नहीं रखा और लाल रंग में फिसल गया। अंत में सेंसेक्स 55.47 अंक या 0.07% की गिरावट लेकर 79,486.32 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 51.15 अंक या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 24,148.20 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 27 के शेयर गिरावट जबकि 23 के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

Advertisement
First Published - November 9, 2024 | 8:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement