facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Holiday Today: ईद-उल-फितर के मौके पर आज बाजार में नहीं होगी ट्रेडिंग

Advertisement

Stock Market Today: ईद की छुट्टी के चलते आज इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा।

Last Updated- April 11, 2024 | 8:38 AM IST
stock market
Representative Image

Stock Market Holiday Today: देशभर में आज यानी गुरुवार को ईद-उल-फित्र (Eid al-Fitr) के मौके पर शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। ट्रेडिंग शुक्रवार, 12 अप्रैल को फिर से शुरू होगी।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 11 अप्रैल को ईद के कारण कामकाज नहीं होगा।

बाजार के सभी सेगमेंट रहेंगे बंद

ईद की छुट्टी के चलते आज इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा।

स्टॉक मार्केट की 2024 के हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक गुरुवार को ईद की छुट्टी पर बंद रहने के बाद BSE , NSE, कमोडिटी एक्सचेंज MCX और NCDEX और बॉन्ड मार्केट में शुक्रवार (12 अप्रैल) की सुबह सामान्य रूप से ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी।

अगले हफ्ते भी बाजार रहेगा बंद

ईद की छुट्टी के अलावा, अगले हफ्ते बाजार एक दिन के लिए फिर से बंद रहेगा। 17 अप्रैल (बुधवार) को रामनवमी पर बाजार में कारोबार नहीं होगा। इसका मतलब है कि इस दिन भी BSE, NSE में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

ITC, कोटक बैंक, एसबीआई, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी के दम पर हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को देसी शेयर बाजार 75 हजार के स्तर को पार कर हरे निशान पर बंद हुए।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 354.45 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 75,038.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में कल 74,807.55 और 75,105.14 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 111.05 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 22,753.80 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में बुधवार को 22,673.70 और 22,775.70 के रेंज में कारोबार हुआ।

Advertisement
First Published - April 11, 2024 | 8:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement