facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Holiday: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज, BSE-NSE में नहीं होगा कारोबार

Advertisement

Stock Market Today: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बीएसई (BSE) ने घोषणा की है कि 20 नवंबर को इक्विटी, F&O और SLB सेगमेंट में कारोबार नहीं होगा।

Last Updated- November 20, 2024 | 7:49 AM IST
stock market
Representative Image

Stock Market Holiday Today, November 20: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के कारण बुधवार, 20 नवंबर को शेयर बाजार में ट्रेडिंग बंद रहेगी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बीएसई (BSE) ने घोषणा की है कि इस दिन इक्विटी, फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा।

चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। 288 सीटों के लिए एक ही चरण में चुनाव हो रहा है, जिसमें 4,136 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना शनिवार, 23 नवंबर 2024 को होगी।

कमोडिटी बाजार

कमोडिटी बाजार भी बुधवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। हालांकि, शाम के सत्र में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार जारी रहेगा। यह शाम 5 बजे से रात 11:55 बजे तक खुला रहेगा। कुछ कृषि उत्पादों के लिए ट्रेडिंग रात 9 बजे तक होगी।

बैंक की भी आज है छुट्टी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 20 नवंबर को पूरे महाराष्ट्र में सभी बैंक बंद रहेंगे। ब्रांच बंद होने के बावजूद बिना किसी रूकावट के वित्तीय लेनदेन सुनिश्चित करने के लिए एटीएम, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन बैंकिंग जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजार में लगातार सात दिनों की गिरावट मंगलवार को थम गई। सेंसेक्स 239.37 अंक बढ़कर 77,578.38 पर और निफ्टी-50 64.70 अंक चढ़कर 23,472.75 पर बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में उछाल ने बाजार को मजबूती दी। घरेलू निवेशकों की खरीदारी ने भी इंडेक्स को समर्थन दिया। सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,100 अंक तक चढ़ा, लेकिन अंतिम घंटे में बिकवाली से बढ़त सीमित रह गई निफ्टी की 50 कंपनियों में से 27 के शेयर लाल निशान में रहे।

Advertisement
First Published - November 20, 2024 | 7:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement