facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Holiday: अगले हफ्ते इस दिन बंद रहेंगे BSE और NSE, नहीं होगी ट्रेडिंग

Advertisement

Stock Market Holiday: जुलाई में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में सिर्फ शनिवार, रविवार और मुहर्रम की छुट्टियां रहेंगी।

Last Updated- July 14, 2024 | 10:03 AM IST
Stock market today
Representative Image

Stock Market Holiday: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) अगले हफ्ते मुहर्रम के मौके पर एक दिन के लिए बंद रहेंगे। अगर आप शेयर खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें। ट्रेडर्स और निवेशकों को इस छुट्टी के बारे में जानकारी होनी चाहिए क्योंकि इस दिन SLB, इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट डेरिवेटिव्स में कोई कारोबार नहीं होगा।

आइए, बताते हैं किस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार…

मुहर्रम के दिन बंद रहेगा बाजार

मुहर्रम (Muharram) इस्लामी साल की शुरुआत का प्रतीक है और इस बार यह 17 जुलाई, बुधवार को मनाया जाएगा। इसे मुहर्रम-उल-हराम (Muharram – Ul – Haram) भी कहा जाता है, जो इस्लामी हिजरी कैलेंडर का पहला महीना है। NSE के होलिडे कैलेंडर में वीकेंड के अलावा कई राष्ट्रीय और सांस्कृतिक त्योहार शामिल होते हैं। इसी कैलेंडर के अनुसार, मुहर्रम के मौके पर 17 जुलाई 2024 को NSE और BSE बंद रहेंगे।

जुलाई में अब कब बंद होगा शेयर बाजार

जुलाई में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में सिर्फ शनिवार, रविवार और मुहर्रम की छुट्टियां रहेंगी। NSE अपने ट्रेडर्स और निवेशकों को बिना किसी रुकावट के ट्रेडिंग अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है। आम दिनों में शेयर बाजार का ट्रेडिंग समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होता है, जिसमें ट्रेडर्स को 6 घंटे 15 मिनट का समय मिलता है।

12 जुलाई को कैसी थी बाजार की चाल?

शुक्रवार (12 जुलाई) को घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 622 अंक की तेजी के साथ और निफ्टी 186 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए। इस हफ्ते की सुस्ती को नजरअंदाज करते हुए बाजार ने नया रिकॉर्ड हाई छुआ। निफ्टी ने 24,592 का और सेंसेक्स ने 80,893 का रिकॉर्ड स्तर हासिल किया।

Advertisement
First Published - July 14, 2024 | 10:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement