facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock market holidays: अगले हफ्ते ‘इन’ दो दिन शेयर बाजार में नहीं होगा कामकाज, इस वजह से बंद रहेंगे NSE और BSE

Advertisement

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 25 मार्च को होली के कारण और 29 मार्च को गुड फ्राइडे के कारण कामकाज नहीं होगा।

Last Updated- March 21, 2024 | 10:02 AM IST
BSE में लिस्टेड कंपनियों का MCap रिकॉर्ड 445.43 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचा, MCap record of companies listed in BSE reached the level of Rs 445.43 lakh crore

NSE BSE Holiday : भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के अंत में पड़ने वाले वीकेंड के अलावा त्योहारों और छुट्टियों के कारण मार्च के अंत में कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 25 मार्च को होली के कारण और 29 मार्च को गुड फ्राइडे के कारण कामकाज नहीं होगा।

बाजार के सभी सेगमेंट रहेंगे क्लोज

इन दोनों प्रमुख बाजारों में इन दो तारीखों पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा। एक्सचेंजों की तरफ से जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार, करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट भी 25 और 29 मार्च को बंद रहेगा।

कमोडिटी में आंशिक रूप से होगा कामकाज

हालांकि, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) सेगमेंट में आंशिक रूप से छुट्टी से रहेगी। होली पर 25 मार्च को सुबह का सेशन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा, वहीं शाम के सेशन के दौरान शाम 5 बजे से आधी रात तक इन सेग्मेंट्स में कारोबार की अनुमति होगी। लेकिन गुड फ्राइडे, 29 मार्च को कमोडिटी और ईजीआर सेगमेंट में पूरी छुट्टी रहेगी और पूरा दिन बंद रहेगा।

अगले सप्ताह शेयर बाजार में कम होगा कारोबार

एक ही सप्ताह में दो छुट्टियां पड़ने के कारण भारतीय शेयर बाजार 25 मार्च से 29 मार्च की अवधि के दौरान केवल तीन सेशन में ही कामकाज होगा जबकि अन्य चार दिन मार्केट छुट्टियों के चलते बंद रहेगी।

2024 में और 10 दिन बंद रहेगा बाजार

वहीं, शेष 2024 में भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों में वीकली ऑफ को छोड़कर कुल 10 बिजनेस छुट्टियां होंगी। अप्रैल में बाजार दो दिन बंद रहेंगे जबकि मई, जून, जुलाई, अगस्त, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में एक-एक छुट्टी रहेगी।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 10:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement