facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: जुलाई के पहले कारोबारी सत्र में नई ऊंचाई पर सूचकांक बंद

Advertisement

बेंचमार्क सेंसेक्स ने 433 अंकों की बढ़त के साथ 79,476 पर कारोबार की समाप्ति की जबकि निफ्टी 131 अंक चढ़कर 24,142 पर टिका।

Last Updated- July 01, 2024 | 10:33 PM IST
जुलाई के पहले कारोबारी सत्र में नई ऊंचाई पर सूचकांक बंद, Stock Market: Index closed at new high in the first trading session of July

Stock Market: दिसंबर के बाद जून में सबसे अच्छी मासिक बढ़ोतरी दर्ज करने बाद भारतीय इक्विटी जुलाई के पहले कारोबारी सत्र में बढ़त बरकरार रखते हुए नई ऊंचाई पर पहुंचे, जिसे बैंकिंग व तकनीकी शेयरों में इजाफे से सहारा मिला।

बेंचमार्क सेंसेक्स ने 433 अंकों की बढ़त के साथ 79,476 पर कारोबार की समाप्ति की जबकि निफ्टी 131 अंक चढ़कर 24,142 पर टिका। सेंसेक्स व निफ्टी ने गुरुवार के अपने सर्वोच्च बंद स्तर को पार कर लिया।

सेंसेक्स की बढ़त को एचडीएफसी बैंक (1.3 फीसदी चढ़ा), आईसीआईसीआई बैंक (1.03 फीसदी), इन्फोसिस (1.5 फीसदी) और टीसीएस (1.7 फीसदी) में इजाफे से सहारा मिला। बाजार की बढ़ोतरी व्यापक आधारित थी और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 क्रमश: 0.82 फीसदी व 1.51 फीसदी की बढ़त के साथ नई ऊंचाई पर बंद हुए।

विदेशी फंडों ने 426 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि देसी संस्थानों ने 3,917 करोड़ रुपये का निवेश किया। आईटी शेयरों में बढ़ोतरी हुई क्योंकि फेडरल रिजर्व के तरजीही कदम से मई में महंगाई नरम हुए, जिससे इस साल ब्याज दरों में कमी की संभावना बढ़ी।

अमेरिका में ब्याज कटौती भारतीय इक्विटी बाजार के लिए अच्छा होता है क्योंकि ज्यादा दरें अमेरिकी बॉन्ड को भारत जैसे उभरते बाजारों में ​इक्विटी निवेश के मुकाबले ज्यादा आकर्षक बनाती है।

Advertisement
First Published - July 1, 2024 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement