facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: बजट में कर बदलाव पर निवेशक सतर्क, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट

Advertisement

बाजार में उतार-चढ़ाव का पैमाना इंडिया वीआईएक्स पिछले एक सप्ताह में लगभग 10 प्रतिशत बढ़ गया है।

Last Updated- July 22, 2024 | 10:44 PM IST
Nifty50

बेंचमार्क सूचकांकों में शुक्रवार के अपने रिकॉर्ड शीर्ष स्तर की तुलना में गिरावट आई है, जबकि बाजार में उतार-चढ़ाव का पैमाना इंडिया वीआईएक्स पिछले एक सप्ताह में लगभग 10 प्रतिशत बढ़ गया है।

निवेशकों की धारणा, जो काफी हद तक उत्साहजनक बनी हुई है, उसे अब आम बजट की घोषणाओं से परखा जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि पूंजी बाजार से संबंधित कराधान में कोई भी प्रतिकूल बदलाव निवेशकों में तुरंत प्रतिक्रिया पैदा कर सकता है। पिछले दो दिनों के दौरान की नरमी शेयर-आधारित थी और काफी हद तक जून तिमाही के वित्तीय परिणाम की प्रतिक्रिया थी।

सोमवार को सूचकांक की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट के कारण बाजार नीचे चला गया, जिसका पहली तिमाही का लाभ शेयर बाजार के अनुमानों से कम रहा। हालांकि एचडीएफसी बैंक का शेयर चढ़ने और इंफोसिस की तेजी में विस्तार होने से बाजार का झटका कम करने में मदद की।

सत्र के आखिर में सेंसेक्स 103 अंक या 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,502 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 सूचकांक अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 22 अंक या 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,509 पर बंद हुआ।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर, जिसमें 3.5 प्रतिशत की गिरावट आई, सेंसेक्स का सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला शेयर रहा और सूचकांक में 321 अंकों की गिरावट आई।

तेल से लेकर दूरसंचार तक में कारोबार करने वाले इस समूह ने अपने तेल से रसायन (ओ2सी) श्रेणी में कमजोरी के बीच साल 2024-25 की अप्रैल-जून अवधि के दौरान समेकित लाभ में पिछेल साल की तुलना में 5.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की और यह गिरकर 15,138 करोड़ रुपये रह गया।

Advertisement
First Published - July 22, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement