facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट
Live

Stock Market LIVE: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, जानें मार्केट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 3:56 PM IST

Share Market LIVE: वैश्विक बाजारों (global market) से मिले मिश्रत संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 350 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) ने भी 127 अंको की बढ़त दर्ज की। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,726.40 पर बंद हुआ।

बिजनेस जगत की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए बिजनेस स्टैंडर्ड के लाइव ब्लॉग के साथ-

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 9:10 AM IST
15:55

Sensex 350 अंक उछला, Nifty 18,700 के पार

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 350 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) ने भी 127 अंको की बढ़त दर्ज की। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,726.40 पर बंद हुआ। 
14:40

WTC Final: भारत ने टॉस जीता

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में बुधवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
14:39

29.16 करोड़ हुई TCS के पूर्व CEO गोपीनाथन की सैलरी

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश गोपीनाथन का कुल पारिश्रमिक या वेतन बीते वित्त वर्ष 2022-23 में 13.17 प्रतिशत बढ़कर 29.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी की 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
13:55

अगले 2 दिन में केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को कहा कि अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Monsoon) के केरल तट पर दस्तक देने की उम्मीद है। साल में एक बार होने वाली मॉनसून की वर्षा भारतीय अर्थव्यवस्था विशेष रुप से कृषि क्षेत्र के लिए लाइफलाइन है।
13:08

Diageo के भारतीय मूल के CEO Ivan Menezes का निधन

दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी डियाजियो के भारतीय मूल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) इवान मैनुअल मेनेजेस का बुधवार को निधन हो गया। कंपनी ने यह जानकारी दी। मेनेजेस इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे।
12:30

मारुति ने लॉन्च की जिम्नी

मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने बुधवार को स्पोर्ट्स यूटिलिटी वेहिकल (SUV) सेगमेंट मे अपनी स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों के तहत ‘जिम्नी’ उतारी है। इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 12.74 लाख रुपये से 15.05 लाख रुपये के बीच है।
11:29

क्या RBI करेगा रीपो रेट में बदलाव?

 RBI गुरुवार को रीपो रेट को 6.50 फीसदी पर अपरिवर्तित रखेगा। इससे यह संकेत मिलता है कि आने वाले महीनों में महंगाई और कम हो सकती है। उपभोक्ता मूल्य वृद्धि 18 महीने के निचले स्तर 4.7 फीसदी पर आ गई। RBI ने महंगाई को 2 से 6 फीसदी के बीच रखने का लक्ष्य रखा है।
11:23

आज से शुरू भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया WTC Final

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia 2023) के बीच इंग्लैंड के द ओवल स्टेडियम में आज यानी 7 जून से डब्ल्यूटीसी फाइनल (WTC Final) मुकाबला खेला जाना है। बता दें कि टॉस दोपहर 2 बजकर 30 मिनट (2:30 pm IST) पर होगा।
09:55

सोना और चांदी के दामों में गिरावट

चांदी के वायदा भाव अब 72 हजार रुपये से नीचे आए मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 73 रुपये की गिरावट के साथ 71,883 रुपये के भाव पर खुला। सोना भी हुआ सस्ता  MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 8 रुपये की गिरावट के साथ 59,977 रुपये के भाव पर खुला। 
09:36

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार

आज यानी बुधवार को घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। S&P BSE सेंसेक्स 150 अंक बढ़कर 62,988 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 50 50 अंक से अधिक बढ़कर 18,650 के स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा है।
08:20

घरेलू बाजार की होगी पॉजिटिव नोट पर शुरुआत

आज यानी 7 जून को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी खरीदारी की उम्मीद जताई जा रही है। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे पॉजिटिव संकेत के बीच SGX NIFTY बुधवार को 18,697 के स्तर के आस-पास ट्रेड करता दिखा। वहीं, कल अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए। S&P 500 इंडेक्स 10 महीनों में उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जो 0.2 फीसदी ऊपर था।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement