facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: बढ़त के साथ खुले बाजार, Sensex 500 अंक ऊपर, Nifty 17,000 के पार

Advertisement
Last Updated- March 31, 2023 | 9:27 AM IST
Stock market today

बढ़त के साथ खुला बाजार

बाजार की बढ़त के साथ शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 621.95 अंक यानी 1.07 फीसदी की बढ़त के साथ 58,582.04 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 177.20 अंक यानी 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ 17,256.90 के स्तर पर नजर आ रहा था।

कैसा रहेगा आज का बाजार

ग्लोबल मार्केट से मिल रहे पॉजिटिव संकेत के बीच आज यानी FY23 के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत होने की संभावना है।
वैश्विक स्तर पर, बैंकिंग संकट की आशंका कम होने से अमेरिकी बाजार भी रातों-रात चढ़ गए। डॉव जोंस, नैस्डैक कंपोजिट और एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.7 फीसदी तक चढ़े।

एशियाई बाजार में भी बढ़त देखने को मिल रही है। निक्केई 225, टॉपिक्स, कोस्पी, एसएंडपी 200 और हैंग सेंग सूचकांक भी भी 2 फीसदी तक  चढ़ गए।

SGX NIFTY में भी हल्की बढ़त दिखी। सुबह 7:40 बजे तक 17,251 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

कमोडिटी बाजार में, ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 0.1 फीसदी बढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल और 74 डॉलर प्रति बैरल हो गईं।

वहीं घरेलू बाजार में, रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयर कंपनी द्वारा अपनी वित्तीय सेवा इकाई के डीमर्जर को मंजूरी देने के बाद फोकस में होंगे।

इसके अलावा, इंडिया रेटिंग्स और एजेंसी द्वारा स्थिर आउटलुक के साथ ‘IND A’  रेटिंग दिए जाने के बाद Shakti Pumps के शेयरों को भी ट्रैक किया जाएगा।

कल कैसी रही थी बाजार की चाल?

30 मार्च (गुरुवार) को राम नवमी के अवसर पर घरेलू मार्केट बंद थे। जबकि 29 मार्च को सेंसेक्स 346 अंकों की बढ़त के साथ 57960 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 129 अंकों की बढ़त केसाथ 17081 के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - March 31, 2023 | 8:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement