facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: सेंसेक्स 918 अंक चढ़ा, निफ्टी 24050 पर बंद – ऑटो, बैंकिंग और रिलायंस ने बाजार को दिया बूस्ट

Advertisement

Closing Bell: ऑटो स्टॉक्स के साथ बैंकिंग और इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला।

Last Updated- April 10, 2026 | 3:53 PM IST
Stock Market

Stock Market Closing Bell, 10 April 2026: एशियाई बाजारों में पॉजिटिव रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के अंतिम ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (10 अप्रैल) को पॉजिटिव रुख के साथ बंद हुए। ऑटो स्टॉक्स के साथ बैंकिंग और इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है, इसलिए निवेशक सतर्क भी हैं। वहीं, आईटी शेयरों में बिकवाली में रिकवरी पर नेगेटिव असर डाला।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मजबूती के साथ 77,198 अंक पर खुला। जबकि गुरुवार को यह 76,631 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 77,622 अंक तक चढ़ गया था। अंत में यह 918.60 अंक या 1.20 फीसदी की बढ़त के साथ 77,550.25 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) बढ़त के साथ 23,880 पर खुला। जबकि गुरुवार को यह 23,775 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 24,074 अंक के इंट्रा-डे हाई तक गया। अंत में 275.50 अंक या 1.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,050 पर बंद हुआ।

Top Gainers & Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स सबसे जायदा 3.84 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, एसबीआई, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट लिमिटेड और अदाणी पोर्ट्स प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, सन फार्मा, इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक गिरावट में रहे।

ब्रॉडर मार्केट्स ने बेंचमार्क इंडेक्स के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 1.52 प्रतिशत और 1.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्टोरल स्तर पर निफ्टी ऑटो, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपने साथियों की तुलना में कमजोर प्रदर्शन किया। वहीं, निफ्टी आईटी सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाला सेक्टर रहा।

Nifty Level Outlook

लाइवलोंग वेल्थ के फॉउंडर्स और रिसर्च एनालिस्ट हरिप्रसाद के ने कहा, ”निफ्टी 50 में 24,000 के अहम स्तर को दोबारा हासिल करने और उसके ऊपर टिके रहने के बाद अब स्ट्रक्चर में सकारात्मक बदलाव के संकेत दिख रहे हैं। इंडेक्स 23,850–23,900 के दायरे में खुला, जहां उसे मजबूत सपोर्ट मिला और इसके बाद अच्छी रिकवरी देखने को मिली। यह निचले स्तरों पर सक्रिय खरीदारी और धीरे-धीरे तेजी की ओर झुकाव को दर्शाता है।”

उन्होंने कहा, ”तकनीकी रूप से इंडेक्स फिलहाल एक मजबूत डिमांड जोन में कारोबार कर रहा है, जिससे 24,350–24,400 के तत्काल रेजिस्टेंस स्तर तक और तेजी की संभावना बन सकती है, जो ओपन इंटरेस्ट आधारित सप्लाई से मेल खाता है। इस स्तर के ऊपर निर्णायक ब्रेकआउट मिलने पर इंडेक्स 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर की ओर बढ़ सकता है, जहां कॉल ओपन इंटरेस्ट का बड़ा जमावड़ा एक अहम रेजिस्टेंस का संकेत देता है। नीचे की ओर, 24,000 अब एक महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर बन चुका है, इसके बाद 23,800 का स्तर है, जहां पुट ओपन इंटरेस्ट का मजबूत आधार है। इन स्तरों के ऊपर बने रहना तेजी के इस सकारात्मक रुझान को बनाए रखने के लिए जरूरी होगा।”

Global Markets

एशिया के ज्यादातर बाजारों में तेजी देखने को मिली। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सबसे ज्यादा करीब 2.18 प्रतिशत चढ़ा हुआ था। वहीं जापान का निक्केई 225 करीब 1.78 प्रतिशत और हांगकांग का हैंग सेंग 1.11 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा था। इससे साफ है कि ग्लोबल संकेत फिलहाल पॉजिटिव हैं।

अमेरिका के बाजार भी गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। वहां S&P 500 करीब 0.62 प्रतिशत, डाउ जोन्स 0.58 प्रतिशत और नैस्डैक 0.83 प्रतिशत ऊपर बंद हुए। निवेशक अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे सीजफायर पर नजर बनाए हुए हैं, जो अभी थोड़ा कमजोर माना जा रहा है।

ब्रेंट क्रूड $96 के करीब

कमोडिटी बाजार की बात करें तो कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड) की कीमतों में तेजी आई है। इसकी कीमत करीब 96.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई, जो 0.58 प्रतिशत ऊपर है। इसकी वजह सऊदी अरब के ऊर्जा ढांचे पर हमले और पश्चिम एशिया में तनाव है। वहीं सोना और चांदी की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। गोल्ड फ्यूचर्स करीब 0.71 प्रतिशत और सिल्वर फ्यूचर्स 1.12 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहे थे।=

Advertisement
First Published - April 10, 2026 | 8:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement