facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: सेंसेक्स 208 उछलकर 84,273 पर बंद, निफ्टी 68 अंक की तेजी के साथ 25,935 के पार

Advertisement

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच जोरदार शुरुआत की थी, आज बाजार में निवेशकों का भरोसा साफ नजर आया और बाजार खुलते ही खरीदारी का माहौल बन गया

Last Updated- February 10, 2026 | 4:00 PM IST
Stock Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान के साथ बंद हुए। BSE सेंसेक्स 208.17 अंक उछलकर 84,273.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 ने भी मजबूती दिखाते हुए 67.85 अंक की उछाल के साथ 25,935.15 पर बंद हुआ। छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों ने सबसे ज्यादा कमाल दिखाया। निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स 0.50 फीसदी और स्मॉलकैप 50 करीब 0.41 फीसदी मजबूत हुए। मिडकैप में भी जोरदार खरीदारी रही, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.49 फीसदी चढ़कर 60,736 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में इटरनल लिमिटेड ने सबको पीछे छोड़ दिया। इसका शेयर 5.14 फीसदी उछलकर 303.70 पर पहुंच गया। टाटा स्टील ने 2.82 फीसदी की बढ़त के साथ 207.80 पर ट्रेडिंग खत्म की। महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.79 फीसदी ऊपर 3,675 पर और टेक महिंद्रा 1.66 फीसदी बढ़कर 1,648 के करीब बंद हुए। पावर ग्रिड, NTPC, L&T, TCS और मारुति सुजुकी जैसे बड़े नाम भी 1.14 से 1.36 फीसदी तक चढ़े।

Also Read: इक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिर

लेकिन कुछ बड़े शेयर नीचे भी आए। HCL टेक्नोलॉजीज सबसे ज्यादा लुढ़का, 2.03 फीसदी गिरकर 1,569.50 पर आ गया। बजाज फाइनेंस 1.74 फीसदी टूटकर 965.90 पर, भारती एयरटेल 1.27 फीसदी नीचे 2,012.60 पर और एशियन पेंट्स 0.77 फीसदी घटकर 2,399 के आसपास बंद हुए। अदानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ITC, अल्ट्राटेक सीमेंट और HDFC बैंक भी लाल निशान में रहे।

सेक्टर्स में मिला-जुला रुख

सेक्टर्स की बात करें तो मीडिया में धमाल मचा, निफ्टी मीडिया 2.40 फीसदी उछला। ऑटो सेक्टर ने 1.37 फीसदी और मेटल ने 0.81 फीसदी की बढ़त दर्ज की। IT में हल्की-फुल्की 0.30 फीसदी की कमाई हुई। बैंकिंग में थोड़ा कन्फ्यूजन रहा, जिसमें निफ्टी बैंक 0.07 फीसदी नीचे जबकि प्राइवेट बैंक 0.18 फीसदी ऊपर रहा। फार्मा और PSU बैंक सेक्टर दबाव झेलते नजर आए।

मार्केट में निवेशकों का जोश बरकरार है। म्यूचुअल फंड में पैसा लगातार आ रहा है। जनवरी 2026 में SIP से 31,002 करोड़ रुपये जमा हुए, जो जनवरी 2025 के 26,400 करोड़ से 17 फीसदी ज्यादा है। यह दूसरा लगातार महीना है जब SIP अमाउंट 31 हजार करोड़ के पार गया।

Advertisement
First Published - February 10, 2026 | 7:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement