facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार की सपाट क्लोजिंग, सेंसेक्स 27 अंक टूटा, निफ्टी 25,496 पर बंद; BEL 2% चढ़ा

Advertisement

Closing Bell: आईटी और फार्मा शेयरों में खरीदारी के बावजूद एफएमसीजी और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में गिरावट की वजह से बाजार पर दबाव दिखा।

Last Updated- February 26, 2026 | 3:44 PM IST
Stock Market- शेयर बाजार

Stock Market Closing Bell, 26 February: वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (26 फरवरी) को बढ़त में खुलने के बावजूद सपाट स्तर पर बंद हुए। आईटी और फार्मा शेयरों में खरीदारी के बावजूद एफएमसीजी और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में गिरावट की वजह से बाजार पर दबाव दिखा। इंडेक्स हैवीवेट एचडीएफसी बैंक के शेयर में गिरावट का भी बाजार पर नेगेटिव असर पड़ा। निवेशकों ने बीच-बीच में मुनाफावसूली की और किसी नए सकारात्मक संकेत के अभाव में सतर्क रुख अपनाया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बढ़त के साथ 82,418 पर ओपन हुआ। खुलते ही यह 82,579 अंक तक चढ़ गया। हालांकि, बाद में लाल निशान में फिसला गया। अंत में 27.46 अंक या 0.03 प्रतिशत गिरकर 82,248.61 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी मजबूती के साथ 25,556 अंक पर खुला। लेकिन कारोबार के दौरान 25,500 के स्तर से नीचे फिसल गया। अंत में 14.05 अंक या 0.06 प्रतिशत की मामूली बढ़त लेकर 25,496 पर बंद हुआ।

जियोजित इन्वेस्टमेंट के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, ”मिले-जुले वैश्विक संकेतों और अमेरिका–ईरान न्यूक्लियर वार्ता को लेकर बढ़ी सतर्कता के बीच घरेलू बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवा दी। साथ ही अमेरिका में बेरोजगारी दावों के आंकड़े और भारत की सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों ने मुनाफावसूली की।”

उन्होंने कहा, ”कारोबार आगे बढ़ने के साथ निवेशकों ने दवा और स्वास्थ्य जैसे कम उतार-चढ़ाव वाले क्षेत्रों की ओर रुख किया। रक्षा शेयरों में भी तेजी देखी गई, क्योंकि भारत–इज़राइल के बीच संभावित तकनीकी सहयोग की उम्मीद से उत्साह बढ़ा। दिन के अंत में भारतीय और अमेरिकी वाणिज्य अधिकारियों की बैठक की खबरों से माहौल कुछ सुधरा। इससे द्विपक्षीय व्यापार वार्ता में प्रगति की उम्मीद जगी और बाजार लगभग सपाट स्तर पर बंद हुआ।”

Top Losers & Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में बीईएल, सन फार्मा, अदानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल और मारुति प्रमुख रूप से बढ़त में रहने वाले शेयरों में रहे। दूसरी तरफ, ट्रेंट लिमिटेड, इटरनल, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व और एशियन पेण्ट गिरावट में रहे।

ब्रोडर मार्केट के इंडेक्स में मिला-जुला रुख देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.66 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट रहा। सेक्टर के हिसाब से निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी फार्मा ने बेहतर प्रदर्शन किया। ये इंडेक्स क्रमशः 1.24 प्रतिशत और 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, निफ्टी मीडिया और निफ्टी एफएमसीजी सूचकांक कमजोर रहे और क्रमशः 0.68 प्रतिशत और 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Global Markets

एशियाई बाजारों में गुरुवार को तेजी देखी गई। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.1 प्रतिशत बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.65 प्रतिशत चढ़ा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 इंडेक्स 0.8 प्रतिशत बढ़कर शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

अमेरिका में भी बुधवार को प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। टेक कंपनियों में मजबूती से बाजार को सहारा मिला। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.81 प्रतिशत बढ़ा, नैस्डैक 1.26 प्रतिशत चढ़ा और डॉव जोन्स 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Advertisement
First Published - February 26, 2026 | 8:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement