facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: ऑल-टाइम हाई के बाद बाजार फिसला, सेंसेक्स 322 अंक टूटा, निफ्टी 26,250 पर बंद; BEL 2% चढ़ा

Advertisement

Closing Bell: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली के चलते बाजार गिरावट में बंद हुआ।

Last Updated- January 05, 2026 | 3:45 PM IST
Stock Market Today
Representative Image

Stock Market Closing Bell, January 5: भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन यानी सोमवार को उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में लाल निशान में बंद हुए। आईटी शेयरों में गिरावट की वजह से बाजार में दबाव रहा। जबकि रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली के चलते बाजार गिरावट में बंद हुआ।

तीस शेयरों शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 100 से ज्यादा अंक टूटकर 85,640 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 85,883 अंक के हाई और 85,315 अंक के नीचले स्तर तक गया। अंत में 322.39 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 85,439.62 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) 26,333 अंक पर लगभग सपाट खुला। कारोबार के दौरान 26,210 अंक तक फिसलने के बाद अंत में 78.25 अंक या 0.30 प्रतिष्ठा की गिरावट लेकर 26,250 पर बंद हुआ।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”घरेलू बाजारों ने 2026 के पहले पूरे कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सतर्क रुख के साथ की। इसकी वजह भारतीय 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में तेजी रही, जो सरकार की ऊंची उधारी की उम्मीदों को दर्शाती है। हालांकि, सकारात्मक संकेत के तौर पर दिसंबर में जीएसटी कलेक्शन नवंबर की गिरावट के बाद फिर से बढ़ा है। वहीं मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई में थोड़ी नरमी आई, लेकिन यह अब भी विस्तार के दायरे में बना हुआ है। बैंकिंग सेक्टर में तीसरी तिमाही के शुरुआती आंकड़े क्रेडिट और एडवांस में मजबूत रफ्तार दिखाते हैं, जिससे समग्र धारणा को समर्थन मिला है।”

उन्होंने कहा, ”वैश्विक स्तर पर निवेशक अमेरिका के अहम आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के संकेतों का इंतजार कर रहे हैं। जबकि बैंक ऑफ जापान ने अपनी सख्त मौद्रिक नीति के रुख को दोहराया है। आगे देखें तो तीसरी तिमाही के नतीजे बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। कुल मिलाकर, बाजार की धारणा फिलहाल संतुलित रूप से सकारात्मक बनी हुई है।”

Top Losers & Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस और टीसीएस सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में रहे। वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचयूएल, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक और एक्सिस बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे।

ब्रोडर मार्केट में मिला-जुला रुख देखने को मिला। एनएसई निफ्टी मिडकैप 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.53 फीसदी टूट गया।

सेक्टर के लिहाज से निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स दोनों 1-1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं तेजी की बात करें तो निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2.07 फीसदी की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में भी मजबूती देखने को मिली।

Global Markets

एशियाई शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी देखने को मिली। जबकि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा। निवेशक वेनेजुएला में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के असर का आकलन कर रहे थे और साल के पहले पूरे ट्रेडिंग हफ्ते में आने वाले अहम आर्थिक आंकड़ों के लिए खुद को तैयार कर रहे थे।

जापान को छोड़कर एशिया क्षेत्र के शेयरों का एमएससीआई इंडेक्स 1.2% चढ़ा, जबकि एसएंडपी 500 ई-मिनी फ्यूचर्स में 0.1% की बढ़त रही। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 2.8% उछलकर करीब दो महीने पहले बने रिकॉर्ड स्तर के पास पहुंच गया। दिसंबर में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में स्थिरता आने के संकेत मिलने के बाद जापानी शेयरों में तेजी जारी रही। इससे लगातार पांच महीनों की गिरावट का सिलसिला थम गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी और ताइवान का बाजार दोनों 2% से ज्यादा चढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।

वहीं चीन के बाजार सुस्त रहे। हैंग सेंग इंडेक्स में सिर्फ 0.1% की बढ़त रही। ऐसा क्योंकि चीनी तेल कंपनियों में गिरावट देखने को मिली और हांगकांग में लिस्टेड एनर्जी शेयरों का इंडेक्स 3.1% लुढ़क गया। ऑस्ट्रेलियाई शेयर बाजार भी 0.1% की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

IPO अपडेट

एसएमई सेगमेंट में Modern Diagnostics IPO का एलॉटमेंट आज फाइनल किया जा सकता है। मेनबोर्ड केटेगरी में कोल इंडिया की पूरी तरह से मालिकाना हक वाली कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) अपने आईपीओ लेकर आ रही है। यह आईपीओ साल 2026 का पहला पब्लिक इश्यू है। यह आईपीओ 9 जनवरी को खुलेगा और 13 जनवरी को बंद होगा। जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 8 जनवरी को होगी।

Advertisement
First Published - January 5, 2026 | 8:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement