facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Closing Bell: सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार हरे निशान के साथ बंद, सेंसेक्स 193 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,460 के पार

Advertisement

बीते दिन सेंसेक्स 170.22 अंक यानी 0.20% की गिरावट के साथ 83,239.47 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, NSE निफ्टी-50 48.10 अंक यानी 0.19% की गिरावट के साथ 25,405.30 पर बंद हुआ था।

Last Updated- July 04, 2025 | 4:14 PM IST
Stock Market today
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। बैंकिंग शेयरों में खरीदारी और अमेरिकी बाजारों में तेजी का असर भारतीय बाजार पर दिखा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 193.42 अंक यानी 0.23 फीसदी चढ़कर 83,432.89 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 83,477.86 के उच्च स्तर और 83,015.83 के निचले स्तर तक गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 55.70 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 25,461 पर बंद हुआ।

कौन से शेयर चमके, कौन रहा पीछे?

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और लार्सन एंड टुब्रो जैसे शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, ट्रेंट, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और मारुति के शेयरों में गिरावट देखी गई।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। जापान का निक्केई 225 और शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग लाल निशान में रहे। यूरोपीय बाजारों में भी नकारात्मक रुख देखा गया। गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

Also Read: 12 महीने में ₹2,050 टच करेगा ये Healthcare Stock! मैनेजमेंट की ग्रोथ स्ट्रैटेजी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा- खरीदें

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ 68.03 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर रहा। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि निवेशक अमेरिका के टैरिफ डेडलाइन और मिश्रित वैश्विक संकेतों के चलते सतर्क रुख अपना रहे हैं। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली जारी है, जिन्होंने गुरुवार को 1,481.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,333.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच, बाजार नियामक सेबी ने अमेरिका की जेन स्ट्रीट ग्रुप पर प्रतिबंध लगा दिया है और डेरिवेटिव सेगमेंट में स्टॉक इंडेक्स में हेरफेर के आरोप में 4,843 करोड़ रुपये की अवैध कमाई वापस करने का आदेश दिया है। यह सेबी द्वारा अब तक का सबसे बड़ा डिस्गोर्जमेंट ऑर्डर हो सकता है।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को हल्की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन दिन के अंत में बाजार लाल निशान के साथ बंद हुआ था। कारोबार के आखिरी कुछ घंटों में बैंकिंग, मेटल और रियल्टी शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी-50 दोनों में गिरावट दर्ज की गई।

बीते दिन सेंसेक्स 170.22 अंक यानी 0.20% की गिरावट के साथ 83,239.47 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, NSE निफ्टी-50 48.10 अंक यानी 0.19% की गिरावट के साथ 25,405.30 पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - July 4, 2025 | 7:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement