facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: मेटल- ऑटो शेयरों में तेजी से बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 576 अंक चढ़ा, निफ्टी 23581 पर बंद; Eternal 5% उछला

Advertisement

Closing Bell: मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बावजूद ऑटो और मेटल शेयरों में तेज खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला।

Last Updated- March 17, 2026 | 3:57 PM IST
Stock Market
Representative Image

Stock Market Closing Bell, March 17: एशियाई बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर मंगलवार (17 मार्च) को लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन में बढ़त में बंद होने के कामयाब रहे। मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बावजूद ऑटो और मेटल शेयरों में तेज खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला। आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एलएंडटी में खरीदारी ने भी बाजार को ऊपर खींचा।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बढ़त के साथ 75,826 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 76,304 अंक के हाई लेवल तक गया। अंत में 567.99 अंक या 0.75 प्रतिशत की बढ़त लेकर 76,070.84 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी बढ़त लेकर 23,493 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 23,656 के इंट्रा-डे हाई और 23,346 अंक के इंट्रा-डे लो तक गया। अंत में 172.35 अंक या 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,581 पर बंद हुआ।

सेबी रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट और लिवेलॉन्ग वेल्थ के फाउंडर हरिप्रसाद के ने कहा, ”निफ्टी 50 आज बढ़त के साथ खुला और ऊपर ही बना रहा, जिससे 23,000 का स्तर अब एक मजबूत सपोर्ट और भरोसे का स्तर बन गया है। अब इंडेक्स 23,600 के पास पहुंच रहा है, जहां पहले भी बिकवाली देखी गई थी। इसका मतलब है कि बाजार में अभी भी ऊपर जाते समय बेचने का रुझान बना हुआ है।”

उन्हों कहा, ”अगर निफ्टी 23,600 के ऊपर मजबूती से निकल जाता है, तो यह 23,800 से 24,000 तक जा सकता है। लेकिन यह इलाका भी मजबूत रेजिस्टेंस बन सकता है। नीचे की तरफ, अगर निफ्टी ऊपर टिक नहीं पाता, तो यह 23500 तक गिर सकता है। इसके बाद 23,300–23,350 के बीच मजबूत सहारा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि पहले यहां खरीदारी ज्यादा हुई थी।”

एक्सपर्ट ने कहा कि संकेत देने वाले इंडिकेटर भी अब थोड़ा संभलते दिख रहे हैं। आरएसआई करीब 34 तक पहुंच गया है और सीसीआई अभी भी नीचे है, लेकिन सुधर रहा है। इससे पता चलता है कि नीचे के स्तर पर धीरे-धीरे खरीदारी शुरू हो रही है और बाजार एक छोटा आधार बना रहा है।

Top gainers & losers

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल सबसे ज्यादा चढ़ा। इसमें करीब 5.5 प्रतिशत की तेजी आई। टाटा स्टील भी 4 फीसदी से ज्यादा चढ़ा। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एलएंडटी, भारती एयरटेल, इंडिगो, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एशीयन पेंट्स और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, इन्फोसिस, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एसबीआई गिरावट में रहे।

ब्रोडर मार्केटस में निफ्टी मिडकैप 100 में 1.02 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप में 0.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा 2.8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.1 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1.8 प्रतिशत चढ़ा। जबकि निफ्टी एफएमसीजी और आईटी इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई।

दो दिन में 1500 अंक चढ़ा सेंसेक्स

दो ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा यानी करीब 2 प्रतिशत बढ़ चुका है। जबकि निफ्टी 50 में भी 430 अंकों यानी लगभग 2 फीसदी की तेजी आई है। सिर्फ दो सेशन में निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 430 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 433 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।

Advertisement
First Published - March 17, 2026 | 8:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement