facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: विदेशी फंडों की निकासी से बाजार ने गंवाई शुरुआती बढ़त, Sensex 385 अंक टूटा; Nifty 25,000 से नीचे फिसला

Advertisement

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सबसे अधिक लाभ में रहीं।

Last Updated- October 17, 2024 | 11:33 AM IST
stock market

Stock Market Today: बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को शुरुआती कारोबार में चढ़ गए, लेकिन बाद में सभी शुरुआती बढ़त गंवा दी और विदेशी फंडों की निरंतर निकासी के बीच निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती कारोबार में, BSE सेंसेक्स 280.04 अंक चढ़कर 81,781.40 पर पहुंच गया। NSE निफ्टी 58.2 अंक बढ़कर 25,029.50 पर पहुंच गया।
हालांकि, बाद में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स, लाल निशान पर आ गए और निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे। खबर लिखे जाते समय, सेंसेक्स 385.67 अंक गिरकर 81,115.69 पर जबकि निफ्टी 172.05 अंक गिरकर 24,799.25 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सबसे अधिक लाभ में रहीं। महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान में थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बुधवार को 3,435.94 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

Also read: India vs China: चीन के प्रोत्साहन से निवेशकों का झुकाव बढ़ा, जानें एशियाई इक्विटी में लीडिंग ब्रोकरेज की क्या है पोजीशन

ग्लोबल मार्केट की चाल पर एक नजर

एशियाई बाजारों में, सियोल और टोक्यो में गिरावट देखी गई जबकि शंघाई और हांगकांग में ऊंचे कारोबार हुए। बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी रही। वॉल स्ट्रीट पर, डॉव जोन्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया और चार सत्रों में तीसरी बार 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 43,000 अंक से ऊपर बंद हुआ। S&P 500 0.47 फीसदी चढ़ा, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.28 फीसदी चढ़ा।

पिछले सत्र में कैसी रही थी शेयर बाजार की चाल?

पिछले कारोबारी सत्र यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 0.39 प्रतिशत या 318.76 अंक की गिरावट लेकर 81,501.36 पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 भी 0.34 प्रतिशत या 86.05 अंक की गिरावट लेकर 24,971.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - October 17, 2024 | 11:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement