facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Open: रिकॉर्ड लेवल पर शेयर बाजार; Sensex 74,500 के पार तो Nifty 22,593 पर पंहुचा

Advertisement

बीएसई का 30 शेयर वाला इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) 307.22 अंक उछलकर 74,555.44 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर और एनएसई निफ्टी 79.6 अंक चढ़कर 22,593.30 पर पहुंच गया।

Last Updated- April 08, 2024 | 10:49 AM IST
Stock Market

Stock Market Open: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को शुरुआती कारोबार में खुलते ही रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में पॉजिटिव रुख और विदेशी फंड के फ्लो के बीच घरेलू इंडेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई जिससे सेंसेक्स और निफ्टी अपने-अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।

बीएसई का 30 शेयर वाला इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) 307.22 अंक उछलकर 74,555.44 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर और एनएसई निफ्टी 79.6 अंक चढ़कर 22,593.30 पर रहा। निफ्टी शुरुआती सौदों के बाद 22,623.90 अंक के अपने ऑल टाइम हाई पर और बीएसई 74,658.95 अंक के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।

Top Gainers

सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील कंपनियों के शेयर फायदे में रहे।

Top Losers

दूसरी तरफ, विप्रो और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयरों को नुकसान हुआ।

वैश्विक बाजारों से क्या संकेत ?

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की225 फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को पॉजिटिव रुख के साथ बंद हुए।

इस बीच, ग्लोबल तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.71 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को 1,659.27 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 10:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement