facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Outlook: मुद्रस्फीति के आंकड़े, वैश्विक रुख तय करेंगे इस सप्ताह बाजार की चाल

Advertisement

वृहत आर्थिक आंकड़ों के तहत जुलाई के लिए औद्योगिक उत्पादन और अगस्त के लिए मुद्रास्फीति आंकड़ों की घोषणा गुरुवार को की जाएगी।

Last Updated- September 08, 2024 | 12:58 PM IST
Stock market myths

Stock Market Outlook: मुद्रास्फीति जैसे वृहत आर्थिक आंकड़ें, वैश्विक रुझान और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियां इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल तय करेंगी। विश्लेषकों ने यह कहा।

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में सुधार देखा गया है और ब्रेंट क्रूड अब 73 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के करीब है। भारत में, निवेशक इस सप्ताह उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति सहित अन्य वृहत आर्थिक आंकड़े जारी होने का इंतजार करेंगे। वैश्विक स्तर पर, निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में कटौती को लेकर आशावादी बने हुए हैं। उनकी नजर इस महीने होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर होगी।’’

वृहत आर्थिक आंकड़ों के तहत जुलाई के लिए औद्योगिक उत्पादन और अगस्त के लिए मुद्रास्फीति आंकड़ों की घोषणा गुरुवार को की जाएगी।

पिछले सप्ताह, बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1,181.84 अंक यानी 1.43 प्रतिशत टूटा जबकि एनएसई निफ्टी में 383.75 अंक यानी 1.52 प्रतिशत की गिरावट आई। स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,017.23 अंक यानी 1.24 प्रतिशत टूटकर 81,183.93 पर बंद हुआ।

एनएसई निफ्टी 292.95 अंक यानी 1.17 प्रतिशत टूटकर 24,852.15 पर रहा। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के शोध, संपत्ति प्रबंधन मामलों के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि निकट भविष्य में बाजार में कारोबार सीमित दायरे में रहेगा।’’

निवेशकों की नजर वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड की गतिविधियों और रुपये-डॉलर के रुख पर भी होगी। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि आने वाले सप्ताह में अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर होगी।

Advertisement
First Published - September 8, 2024 | 12:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement