facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Stock Market: मुनाफावसूली से फिसला शेयर बाजार! सेंसेक्स 82,500 के नीचे आया, लगातार 13 दिनों की तेजी के बाद निफ्टी भी लाल निशान में

गिफ्ट निफ्टी सुबह 8:04 बजे 25,365.5 अंक पर कारोबार कर रहा था, जो दर्शाता है कि एनएसई निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 25,278.7 से अधिक खुलेगा।

Last Updated- September 03, 2024 | 12:55 PM IST
Market Outlook

Opening Bell: एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ खुले। ओपनिंग बेल पर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 82,652.69 पर था, जबकि निफ्टी 50 0.14 फीसदी की तेजी के साथ 25,313 पर था।

हालांकि, थोड़ी ही देर में शेयर बाजार ने अपनी तेजी को खो दिया और मुनाफावसूली के चलते यह लाल निशान में फिसला गया। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स का शेयर टॉप गेनर था जबकि बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

वहीं, निवेशकों की नजर अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) पर भी टिकी हुई है। कंपनी दरअसल फ्रांस की टोटलएनर्जीज के साथ संबंधों को गहरा करने की योजना बना रही है।

गिफ्ट निफ्टी सुबह 8:04 बजे 25,365.5 अंक पर कारोबार कर रहा था, जो दर्शाता है कि एनएसई निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 25,278.7 से अधिक खुलेगा।

सोमवार को कैसी थी बाजार की चाल ?

भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स पिछले सत्र में ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गए थे। निफ्टी 50 ने लगातार रिकॉर्ड 13वे दिन तेजी दर्ज की है। BSE सेंसेक्स 194.07 अंक या 0.24% की बढ़त के साथ 82,559.84 के लेवल पर क्लोज हुआ। जबकि, निफ्टी 50 0.17% या 42.80 अंक की बढ़ोतरी के साथ 25,278.70 के लेवल पर क्लोज हुआ।

निवेशकों की नजर अमेरिका पर

एशियाई शेयरों में नरमी देखी जा रही है। निवेशकों की नजर अमेरिका में डेटा-पैक सप्ताह पर है, जो यह निर्धारित कर सकता है कि इस महीने अपेक्षित फेडरल रिजर्व दर में कटौती नियमित होगी या सुपर-आकार की होगी।

अदाणी ग्रीन पर टिकी रहेगी निवेशकों की नजर

रिन्यूएबल एनर्जी फर्म अदानी ग्रीन एनर्जी और फ्रांस की तेल प्रमुख कंपनी टोटलएनर्जीज 44 करोड़ डॉलर के निवेश के साथ एक नया जॉइंट वेंचर बनाने जा रही है। ऐसे में निवेशकों की नजर अदाणी ग्रीन के शेयर पर टिकी हुई है।

First Published - September 3, 2024 | 8:50 AM IST

संबंधित पोस्ट