facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: शेयर बाजार की पॉजिटिव शुरुआत! सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,600 के पार

Advertisement

एनएसई (NSE) की कंपनियों में बीपीसीएल, टीसीएस, हीरो मोटोक्रॉप, इंडसइंड बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

Last Updated- August 20, 2024 | 9:48 AM IST
Stock Market

Stock Market on Tuesday, August 20, 2024: वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेतों के चलते बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी-50 मंगलवार को बढ़त के साथ खुले।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 297.86 अंक या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 80,722.54 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 50 76.25 अंक या 031 प्रतिशत बढ़कर 24,648.90 के स्तर पर पहुंच गया।

एनएसई की कंपनियों में बीपीसीएल, टीसीएस, हीरो मोटोक्रॉप, इंडसइंड बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे जबकि ओएनजीसी, भारती एयरटेल, सीआईपीएलए, एचसीएल टेक और आईटीसी एनएसई गिरावट में कारोबार कर रहे थे।

बीएसई (BSE) की कंपनियों में टीसीएस (TCS) के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई। साथ ही इंडसइंड बैंक, अल्ट्रा टेक, सन फार्मा और एक्सिस बैंक के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में कारोबार कर रहे थे।

image.png

व्यापक बाज़ारों में भी वृद्धि हुई। निफ्टी स्मॉलकैप 0.51 फीसदी चढ़ा जबकि मिडकैप 0.48 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा था। सेक्टर के लिहाज से निफ्टी मेटल और ओएमसी 0.70 फीसदी तक की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहे।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल?

एशियाई बाज़ार वॉल स्ट्रीट पर नज़र रखते हुए तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। जापान का निक्केई मंगलवार सुबह 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ आगे रहा, इसके बाद दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

अमेरिका में वॉल स्ट्रीट के प्रमुख इंडेक्स ने 2024 के अपने सबसे लंबे साप्ताहिक प्रतिशत लाभ के साथ सोमवार को लगातार 18वें सेशन में अपनी तेजी का सिलसिला जारी रखा।

सोमवार को कैसी थी बाजार की चाल?

ऑटो और बैंकिंग शेयरों में गिरावट तथा विभिन्न सेक्टरों में सुस्त कारोबार के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार अपनी शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद फ्लैट नोट पर बंद हुए।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 12.16 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट लेकर 80,424.68 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 31.50 अंक या 0.13 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 24,572.65 पर बंद हुआ।

 

Advertisement
First Published - August 20, 2024 | 9:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement