facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: दर कटौती की उम्मीद घटी, 1 फीसदी टूटे शेयर बाजार

Advertisement

Share Market: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि जब तक यह सबूत नहीं मिल जाता कि महंगाई को लक्षित स्तर के करीब मजबूती से रखा जाएगा, दरों में कटौती पर बात करना जल्दबाजी होगा।

Last Updated- February 08, 2024 | 9:54 PM IST
Stock Market

Stock Market: बेंचमार्क सूचकांकों में गुरुवार को एक फीसदी की गिरावट आई। इसका कारण दरों के प्रति संवेदनशील वित्तीय शेयरों में गिरावट रही। आरबीआई ने लगातार छठी मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया और संकेत दिया कि ब्याज दरें हड़बड़ी में शायद ही घटाई जाएं।

ब्याज दरें अपरिवर्तित रखने का फैसला मोटे तौर पर अनुमान के मुताबिक ही रहा लेकिन आरबीआई के अपना पुराना रुख बरकरार रखने के फैसले ने ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीद धूमिल कर दी। बाजार इस मामले में आरबीआई से तटस्थ रुख अपनाने की उम्मीद कर रहा था।  

सेंसेक्स 724 अंक यानी 1 फीसदी टूटकर 71,428 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 213 अंकों की फिसलन के सात 21,718 पर टिका। निफ्टी बैंक इंडेक्स 1.76 फीसदी जबकि निफ्टी फाइनैंशियल सर्विसेज इंडेक्स 1.85 फीसदी फिसला। इंडिया वीआईएक्स इंडेक्स 2.1 फीसदी चढ़कर 15.83 पर पहुंच गया।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि जब तक यह सबूत नहीं मिल जाता कि महंगाई को लक्षित स्तर के करीब मजबूती से रखा जाएगा, दरों में कटौती पर बात करना जल्दबाजी होगा। 

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि जब आरबीआई ने लगातार छठी बार यथास्थिति बरकरार रखी और दर कटौती को लेकर कोई समयसीमा नहीं दी तो ब्याज दरों से जुड़े शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए । आरबीआई के इस कदम के बाद हम उम्मीद करते हैं कि बाजार ढुलमुल बना रहेगा और अल्पावधि में एकीकृत होगा।

विशेषज्ञों ने कहा कि आरबीआई शायद अमेरिकी फेडरल रिजर्व से संकेत ले रहा है, जिसने मार्च में ब्याज कटौती की उम्मीद को बहुत ज्यादा अहमियत नहीं दी है। बुधवार को फेड के चार अधिकारियों के बयान से पता चलता है कि वे ब्याज दरें कम करने का कोई आपात मामला नहीं देखते और एक तरह से उन्होंने मौद्रिक नीति निर्माताओं की वही बात दोहराई है कि मई से पहले दरों में शायद ही कटौती हो।

बाजार में चढ़ने व गिरने वाले शेयरों का अनुपात कमजोर रहा और 2,274 शेयर गिरे जबकि 1,575 में बढ़त रही। सेंसेक्स में शामिल दो तिहाई से ज्यादा शेयर फिसले। आईसीआईसीआई बैंक में 3.3 फीसदी की गिरावट आई जबकि एचडीएफसी बैंक 4.04 फीसदी टूटा और ये दोनों सेंसेक्स की गिरावट में सबसे ज्यादा योगदान करने वाले रहे। 

आईटीसी की सबसे बड़ी शेयरधारक ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (बीएटी) ने कहा कि वह अपने हिस्सेदारी का एक भाग बेचने की के लिए नियामकीय बाधाओं को दूक करने की कोशिश कर रही है। 

Advertisement
First Published - February 8, 2024 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement