facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI की मॉनेटरी रिव्यू के बाद शेयर बाजार शुरुआती नुकसान से उबरे

Advertisement

BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 165.16 अंक टूटकर 59,524.15 अंक पर आ गया था। मॉनेटरी रिव्यू के बाद यह नुकसान से उबर गया और 176.91 अंक की बढ़त के साथ 59,866.22 अंक पर कारोबार कर रहा था।

Last Updated- April 06, 2023 | 12:14 PM IST
Share Market

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की चालू वित्त वर्ष की पहली मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू बैठक के नतीजों की घोषणा के बाद गुरुवार को स्थानीय शेयर बाजार शुरुआती नुकसान से उबर गए। शुरुआती कारोबार में बाजार गिरावट के साथ खुले थे।

BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 165.16 अंक टूटकर 59,524.15 अंक पर आ गया था। मॉनेटरी रिव्यू के बाद यह नुकसान से उबर गया और 176.91 अंक की बढ़त के साथ 59,866.22 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी शुरुआती नुकसान से उबर गया और 44.2 अंक की बढ़त के साथ 17,601.25 अंक पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी शुरुआती कारोबार में 45.5 अंक के नुकसान से 17,511.55 अंक पर खुला था।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक की नतीजों की घोषणा करते हुए कहा कि रीपो दर को 6.5 पर कायम रखने का फैसला किया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि भविष्य में जरूरत होने पर MPC कोई कदम उठाने से हिचकिचाएगी नहीं। दास ने इसके साथ ही कहा कि मुख्य मुद्रास्फीति अभी ऊपर बनी हुई है।

यह भी पढ़े : RBI MPC Meet 2023: आरबीआई ने रीपो दर को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा, 2023-24 में ग्रोथ रेट 6.5 फीसदी रहने का अनुमान

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, मारुति, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले के शेयर नुकसान में थे। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक , बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।

Advertisement
First Published - April 6, 2023 | 12:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement