facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: बैंकिंग शेयरों में लिवाली से Sensex को दम, रुपये में भी आई मजबूती

Advertisement

सेंसेक्स 454 अंक या 0.6 फीसदी बढ़कर 77,073 पर बंद हुआ। निफ्टी 142 अंक के लाभ के साथ 23,345 पर बंद हुआ।

Last Updated- January 20, 2025 | 11:05 PM IST
Share market rally

बैंकिंग शेयरों में लिवाली से बेंचमार्क सूचकांकों में आज अच्छी तेजी देखी गई। कोटक महिंद्रा बैंक का तिमाही नतीजा बेहतर रहने से बैंकिंग शेयरों को दम मिला। सेंसेक्स 454 अंक या 0.6 फीसदी बढ़कर 77,073 पर बंद हुआ। निफ्टी 142 अंक के लाभ के साथ 23,345 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप में 0.9 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 1.09 फीसदी की तेजी आई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 2.9 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 432 लाख करोड़ रुपये रहा। सेंसेक्स की बढ़त में ज्यादातर योगदान कोटक महिंद्रा बैंक का रहा। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध मुनाफा 10 फीसदी बढ़ने से इसका शेयर सेंसेक्स में सबसे ज्यादा 9.2 फीसदी चढ़ गया। इसी की बदौलत निफ्टी निजी बैंक सूचकांक 2.4 फीसदी बढ़त पर बंद हुआ।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैं​शियल सर्विसेज में प्रमुख-शोध, वेल्थ मैनेजमेंट सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘डॉनल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले मजबूत वै​श्विक संकेतों और कोटक महिंद्रा बैंक तथा विप्रो के अच्छे तिमाही नतीजों से निफ्टी में तेजी आई। तिमाही नतीजों के आधार पर शेयर विशेष में उठापटक देखी जा सकती है।’

बाजार में तेजी के साथ रुपये में भी मजबूती आई। रुपया 86.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बीते शुक्रवार को रुपया 86.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। डॉलर सूचकांक 0.2 फीसदी घटकर 109.1 पर कारोबार कर रहा था। इससे भी रुपये को दम मिला।

Advertisement
First Published - January 20, 2025 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement