facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: सेंसेक्स और निफ्टी रहे सपाट, कारोबार के दौरान निफ्टी 25,000 का लेवल छूते-छूते रह गया

Advertisement

कारोबारी निफ्टी के 25,000 के स्तर पर पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। निफ्टी सितंबर 2023 में 20,000 के पार निकल गया था।

Last Updated- July 29, 2024 | 10:19 PM IST
Nifty 50

Stock Market: सोमवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों सूचकांक मोटे तौर पर शुक्रवार के स्तरों के करीब रहे। कारोबार के दौरान दोनों सूचकांक हरे और लाल निशान के बीच झूलते रहे। बेंचमार्क निफ्टी कारोबार के दौरान लगभग 25,000 का स्तर छूते-छूते रह गया। कारोबारी निफ्टी के 25,000 के स्तर पर पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। निफ्टी सितंबर 2023 में 20,000 के पार निकल गया था।

कारोबार के दौरान 24,999.75 का स्तर छूने के बाद 50 शेयरों वाला निफ्टी 1.25 अंक की नाम मात्र बढ़त के साथ 24,836 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 773 अंक चढ़ने के बाद 23 अंक की मामूली बढ़त के साथ 81,356 पर बंद हुआ। दोनों ही सूचकांक कारोबार के दौरान और क्लोजिंग बेसिस पर ऊंचे स्तरों पर पहुंच गए।

लार्सन ऐंड टूब्रो (एलटी) और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में तेजी से बाजार चढ़ा वहीं भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक के खस्ता प्रदर्शन से फिसल गया। हालांकि, भारी भरकम घरेलू निवेश के बल पर अन्य सूचकाकों का प्रदर्शन मानक सूचकांकों की तुलना में बेहतर रहा।

उदाहरण के लिए निफ्टी मिडकैप 100 एक प्रतिशत बढ़कर नए ऊंचे स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉल कैप 100 में भी 1 प्रतिशत की तेजी आई। बाजार में 2,334 शेयरों में तेजी दिखी जबकि 1,726 शेयरों में गिरावट आई। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे।

Advertisement
First Published - July 29, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement