facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Special Trading Session: विशेष कारोबारी सत्र में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद

Advertisement

सेंसेक्स की कंपनियों में नेस्ले, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय स्टेट बैंक में उल्लेखनीय बढ़त हुई।

Last Updated- May 18, 2024 | 2:09 PM IST
Stock Market
Representative Image

Closing Bell: शेयर बाजार में शनिवार को विशेष कारोबार सत्र में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 88.91 अंक या 0.12 प्रतिशत चढ़कर 74,005.94 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान यह 245.73 अंक या 0.33 प्रतिशत उछलकर 74,162.76 पर पहुंच गया था। एनएसई निफ्टी 35.90 अंक या 0.16 प्रतिशत बढ़कर 22,502 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में नेस्ले, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय स्टेट बैंक में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और कोटक महिंद्रा बैंक लाल निशान में बंद हुए। अमेरिका के अधिकांश शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) कई दिनों की निरंतर निकासी के बाद शुक्रवार को खरीदार बन गए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 1,616.79 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीद की।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘अमेरिकी डाऊ जोन्स के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से शेयर बाजारों को वैश्विक समर्थन मिलता रहेगा। अब एफआईआई भी खरीदार बन गए हैं और इससे बाजार पर दबाव कम हुआ है।’’

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.85 प्रतिशत चढ़कर 83.98 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 253.31 अंक चढ़कर 73,917.03 और एनएसई निफ्टी 62.25 अंक बढ़कर 22,466.10 अंक पर बंद हुआ था।

एनएसई और बीएसई ने सात मई को कहा था कि वह अपने प्राथमिक मंच पर बड़े व्यवधान या विफलता से निपटने की अपनी तैयारियों को जांचने के लिए 18 मई को इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव खंड में एक विशेष कारोबारी सत्र आयोजित करेगा।

विशेष कारोबारी सत्र के दौरान कारोबार प्राथमिक साइट (पीआर) से आपातकालीन (डीआर) साइट पर स्थानांतरित किया जाएगा। इससे पहले दो मार्च को भी बीएसई और एनएसई ने इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव खंड में एक विशेष कारोबारी सत्र आयोजित किया था।

Advertisement
First Published - May 18, 2024 | 2:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement