facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: बाजार में गिरावट, 65 हजार के पार सेंसेक्स, 19700 के स्तर पर निफ्टी

Advertisement

आज US FED मिनट्स के चलते बाजार में मिलाजुला कारोबार हो सकता है। फेड सदस्यों ने रेस्ट्रिक्टिव रुख बरकरार रखने पर सहमति दी है,

Last Updated- November 22, 2023 | 9:32 AM IST
FII in India

Stock Market Today: हल्की गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स निफ्टी
22 नवंबर को बाजार की फ्लैट शुरुआत होती नजर आई। सेंसेक्स 43.27 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 65,982.60 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी 14.45 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 19797.80 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट
प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 158.99 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 65,769.85 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी 30.80 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 19752.60 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

कैसा रहेगा आज का बाजार

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी 22 नवंबर को शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत हैं, आज US FED मिनट्स के चलते बाजार में मिलाजुला कारोबार हो सकता है। फेड सदस्यों ने रेस्ट्रिक्टिव रुख बरकरार रखने पर सहमति दी है, जिसके चलते डॉलर इंडेक्स में रिकवरी देखने को मिल रही। हालांकि, बॉन्ड यील्ड सपाट है. एशियाई और अमेरिकी वायदा बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

अमेरिकी बाज़ारों की बात करें तो यहां सुस्त कारोबार देखने को मिला। डाओ 100 अंक से कम की रेंज में ट्रेड के बीच 60 अंक फिसला है, वहीं IT में मुनाफावसूली से नैस्डेक 0.6% नीचे बंद हुआ। स्मॉलकॉप्स में ज्यादा गिरावट देखी गई, रसल 2000 1.3% लुढ़का है। वहीं ब्लैक फ्राइडे सेल से पहले रिटेल स्टॉक्स में नरमी देखी गई है।

कल कैसा था बाजार

गलवार के कारोबार के दौरान तेजी दर्ज की गई और Sensex तथा Nifty बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 276 अंक चढ़कर 65,931 अंक के लेवल पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 88 अंक की तेजी के साथ 19,783 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (US Fed Reserve) द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की संभावना नहीं होने के वजह से एशियाई बाजारों में तेजी से घरेलू शेयर बाजार को फायदा मिला।

साथ ही मेटल, बैंकिंग और एनर्जी शेयरों में खरीदारी तथा अमेरिकी बाजारों में तेजी के रुख से भी शेयर बाजार को समर्थन मिला।

Advertisement
First Published - November 22, 2023 | 8:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement