facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Update: शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक टूटा; निफ्टी 23,200 के नीचे फिसला

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के पदभार संभालने के कुछ ही घंटों के भीतर पड़ोसी देशों पर ट्रेड टैरिफ लगाने की घोषणा के बीच निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

Last Updated- January 21, 2025 | 12:47 PM IST
stock market today
Representative image

Stock Market Update: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार (21 जनवरी) को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक गिरकर वापस लाल निशान में चला गया। निफ्टी भी वापसी करने के बाद 200 से ज्यादा अंक टूट गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के पड़ोसी देशों पर हायर ट्रेड टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद बाजार में भारी अस्थिरता आई। ट्रंप ने पदभार संभालने के कुछ ही घंटों के भीतर पड़ोसी देशों पर व्यापार शुल्क लगाने की योजना का ऐलान किया है। उन्होंने सोमवार को पदभार संभालने के तुरंत बाद कहा कि उनका प्रशासन 1 फरवरी से जल्द ही मैक्सिको और कनाडा पर 25% टैरिफ लगाने पर विचार कर रहा है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार (21 जनवरी) को लगभग 200 अंक चढ़कर 77,261 पर खुला। थोड़ी देर बाद में यह लाल निशान में फिसल गया था। दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 854.86 अंक या 1.11% गिरकर 76,218.58 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty50) भी मजबूती के साथ खुला था। हालांकि, बाद में यह भी लाल निशान में फिसल गया। दोपहर 12:30 बजे निफ्टी 226.60 अंक या 0.97% की बड़ी गिरावट लेकर 23,118 पर ट्रेड कर रहा था।

सोमवार को कैसी थी बाजार की चाल?

तीस शेयरों वाला, बीएसई सेंसेक्स सोमवार (21 जनवरी) को 454.11 अंक यानी 0.59% की बढ़त लेकर 77,073.44 पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 (Nfty50) 141.55 अंक यानी 0.61% की बढ़त लेकर 23,344.75 पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल?

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस के अवसर पर बंद थे।

Advertisement
First Published - January 21, 2025 | 7:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement