facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Opening Bell: स्टॉक मार्केट की सपाट शुरुआत, 265 रुपये पर लिस्ट हुआ Jio Financial का शेयर

Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज की अलग हुई फाइनेंशियल सर्विस इकाई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग से बाजार की चाल और प्रभावित हो सकती है।

Last Updated- August 21, 2023 | 10:27 AM IST
Share Market

Stock Market Today, August 21:वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच घरेलू बाजारों में सोमवार के कारोबार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई।

शुरूआती कारोबार में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 100 अंक से अधिक बढ़कर 65,069 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 19,300 अंक से ऊपर सपाट था।

इस बीच, व्यापक बाजारों ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 0.6 प्रतिशत तक चढ़ गए।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग कर सकती है बाजार की चाल को प्रभावित 

रिलायंस इंडस्ट्रीज की अलग हुई फाइनेंशियल सर्विस इकाई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग से बाजार की चाल और प्रभावित हो सकती है। कंपनी का शेयर 265 पर लिस्ट हुआ है जबकि एक्सपर्ट्स ने इसके 300 रुपये के पार सूचीबद्ध होने की उम्मीद लगाई थी।

Also Read: Stocks to Watch: आज के कारोबार में Jio Financial Service, Titan, Gujarat Gas समेत इन शेयरों पर होगी निवेशकों की नजर

ग्लोबल मार्केट का हाल

वहीं, वैश्विक मोर्चे पर अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। NASDAQ कंपोजिट और S&P 500 सूचकांक में 0.2 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई जबकि डाउ जोंस मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ, एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई और निक्केई 225, टॉपिक्स और कोस्पी सूचकांक 0.4 प्रतिशत तक चढ़कर बंद हुए।

Also Read: कमजोर मांग से फुटवियर फर्मों पर दबाव; ब्रोकरेज फर्मों ने जताई चिंता, मगर उम्मीद भी बरकरार

इसके अलावा कमोडिटी बाजार में ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 0.4 फीसदी बढ़कर 85 डॉलर प्रति बैरल और 81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं। अमेरिकी उत्पादन में कमी और चीन की आर्थिक मंदी पर नई चिंताओं की वजह से कच्चे तेल के दाम में वृद्धि हुई।

Advertisement
First Published - August 21, 2023 | 9:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement