facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: शेयर बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स 65,950 से नीचे, निफ्टी 19,750 के ऊपर बरकरार

Advertisement

Stock Market Today: आज सुबह एशिया बाजार भी लुढ़के। हैंग सेंग में 1.6 प्रतिशत की गिरावट आई। स्ट्रेट टाइम्स और कोस्पी प्रत्येक में 0.6 प्रतिशत गिरे।

Last Updated- November 17, 2023 | 11:53 AM IST
Stocks TO Watch today
Representative Image

Opening Bell:  भारतीय शेयर बाजार की शुक्रवार को गिरावट के साथ शुरुआत हुई है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। BSE सेंसेक्स 140 अंक गिरकर 65,850 के नीचे फिसल गया है। निफ्टी भी 20 अंकों की गिरावट के साथ 19,750 के नीचे कारोबार कर रहा है।

साथ ही बाजार पर दबाव NBFC और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली की वजह से देखने को मिल रहा है। दोनों सेक्टर पर RBI के एक्शन देखने को मिल रहा है।

प्री-ओपनिंग में थी बाजार था सपाट 

प्री-ओपनिंग में भारतीय शेयर बाजार  कमजोरी के साथ खुला था। सेंसेक्स 127.45 अंक की गिरावट के साथ 65,855.03 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 56.60 अंक लुढ़क कर 19705 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा था।

आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेतों के बीच आज यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत होने की संभावना है। सुबह 7:15 के करीब Gift Nifty भी हल्की गिरावट के साथ 19,812 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

वहीं, कल अमेरिकी बाजारों में भी फ्लैट कारोबार देखने को मिला। डॉव जोन्स 0.13 प्रतिशत गिर गया, एसएंडपी 500 0.12 प्रतिशत बढ़ गया, और नैस्डैक 0.07 प्रतिशत बढ़ गया। आज यूएस फ्यूचर्स से भी कुछ खास संकेत देखने को नहीं मिल रहा है।

आज सुबह एशिया बाजार भी लुढ़के। हैंग सेंग में 1.6 प्रतिशत की गिरावट आई। स्ट्रेट टाइम्स और कोस्पी प्रत्येक में 0.6 प्रतिशत गिरे। सीएसआई 300 0.44 प्रतिशत नीचे था, जबकि निक्केई 0.12 प्रतिशत बढ़ा। इसके आलाव, कच्चे तेल की कीमतों में 4 प्रतिशत की गिरावट आई।

यह भी पढ़ें : सरकारी कंपनी के आईपीओ में पैसे लगाने का शानदार मौका, अगले हफ्ते कर सकेंगे निवेश

घरेलू बाजार की बात करें तो RBI ने अनसिक्योर्ड लोन और NBFCs की फंडिंग पर रिस्क वेटेज 100 से बढ़ाकर 125 कर दिया है। कंज्यूमर फाइनेंस कंपनियों के लिए फंड जुटाना और लोन देना महंगा होगा।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुए। दिन के कारोबार के अंतिम दौर में बैंकिंग शेयरों में आई बिकवाली से हालांकि तेजी में कमी आई। दिन के उच्चतम स्तर पर सेसेंक्स 682 अंकों से भी ज्यादा मजबूत था। आज ग्लोबल मार्केट में कमजोर रुझान देखे गए।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 306.55 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 65,982.48 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,358.37 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,507.02 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 87.10 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,762.55 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - November 17, 2023 | 8:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement