facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 500 अंक ऊपर चढ़ा, निफ्टी करीब 1% उछला

Advertisement

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (US FED) ने ब्याज दरों को 5.25-5.5% पर स्थिर रखा है। इसका असर दुनियाभर के शेयर बाजारों में भी देखने को मिल सकता है।

Last Updated- November 02, 2023 | 11:58 AM IST
BSE में लिस्टेड कंपनियों का MCap रिकॉर्ड 445.43 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचा, MCap record of companies listed in BSE reached the level of Rs 445.43 lakh crore

Opening Bell: शेयर बाजार में आज, 2 नवंबर को दो दिन से जारी बिकवाली के बाद खरीदारी देखने को मिल रही है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। BSE सेंसेक्स 520.79 अंक की बढ़त के साथ 64,112.12 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 157.60 अंक की बढ़त के साथ 19146.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Market at Pre-open : 

प्री-ओपनिंग में शेयर मार्केट की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सेंसेक्स 432.55 अंक के उछाल के साथ 64,023.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी  88.35 अंककी बढ़त के साथ 19077.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कैसी रहेगी बाजार की चाल?

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेतों के बीच आज यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) में तेजी देखने को मिल सकती है। इसका मतलब है कि बाजर के प्रमुख इंडेक्स (Sensex-Nifty) आज हरे निशान में कारोबार करते दिख सकते हैं।

आज सुबह 8 बजे करीब, Gift Nifty भी हरे निशान में ट्रेड करता दिख रहा है और 19,200 के स्तर पर है।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (US FED) ने ब्याज दरों को 5.25-5.5% पर स्थिर रखा है। इसका असर दुनियाभर के शेयर बाजारों में भी देखने को मिल सकता है।

एसएंडपी 500 इंडेक्स 1 फीसदी ऊपर था, नैस्डैक 1.6 फीसदी और डॉव जोन्स 0.7 फीसदी चढ़ा।

यह भी पढ़ें : बाजार में सेंटिमेंट कम हुआ, चढ़ने व गिरने वाले शेयरों का अनुपात 1.02 पर

एशिया प्रशांत बाजारों में भी जोरदार बढ़त देखी गई। S&P/ASX 200, ऑल ऑर्डिनरीज़, निक्केई और कोस्पी सभी 1 प्रतिशत से अधिक ऊपर थे।

आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

घरेलू बाजार में, आज अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पावर के शेयर आज फोकस में रहेंगे। इसके अलावा, डाबर, गोदरेज प्रॉपर्टीज, आईआरएफसी, कर्नाटक बैंक, सुजलॉन और टाटा मोटर्स भी आज सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें : विदेशी पूंजी निकासी से टूटा सेंसेक्स

कल कैसी थी Stock Market की चाल?

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए। कल के कारोबार में BSE सेंसेक्स 284 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 90 अंक की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप इंडेक्स में बेंचमार्क इंडेक्स के साथ गिरावट आई और यह 0.4 फीसदी नीचे रहा। हालांकि, स्मॉलकैप इंडेक्स केवल 0.1 प्रतिशत नीचे था।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 283.60 अंक यानी 0.44% फीसदी की गिरावट के साथ 63,591 अंक पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 90.45 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 18,989 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 8:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement