facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Stock Market Update: बाजार में गिरावट जारी; सेंसेक्स 200 अंक फिसला, निफ्टी 24,400 पर

Stock Market Today: अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिलेजुले नतीजों के साथ बंद हुए, जहां Nasdaq Composite ने 0.78% की तेजी के साथ नया उच्चतम स्तर छुआ।

Last Updated- October 30, 2024 | 1:31 PM IST
Nifty50
Representative Image

Market @1 pm: बेंचमार्क भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 बुधवार को दिन के निचले स्तरों से उबरते दिखे, लेकिन अब भी नकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे।

दोपहर 1:30 बजे के करीब, बीएसई सेंसेक्स 304.24 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,064 पर था, जबकि निफ्टी 50 75.75 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,391.10 पर कारोबार करता दिखा।

Stock Market Update: बेंचमार्क भारतीय इक्विटी इंडेक्स BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 बुधवार को बाजार गिरावट के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। यह गिरावट वैश्विक संकेतों के मिश्रित रुझानों के चलते देखने को मिली।

सुबह 11 बजे करीब, BSE सेंसेक्स 153.59 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,215.44 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 70.65 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,396.20 पर कारोबार करता दिखा।

Opening Bell: बेंचमार्क भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 बुधवार को मिली-जुली वैश्विक संकेतों के बीच गिरावट के साथ खुले।

मार्केट खुलने पर बीएसई सेंसेक्स 153.59 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,215.44 पर दिखा, जबकि निफ्टी 50 70.65 अंक या 0.29 प्रतिशत नीचे गिरकर 24,396.20 पर ट्रेड करता नजर आया।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में रहे। वहीं मारुति, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर मुनाफे में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में रहे।

कैसी होगी बाजार की शुरुआत?

भारतीय शेयर बाजार आज यानी बुधवार को मिलेजुले वैश्विक रुझानों के बीच कमजोर शुरुआत कर सकते हैं। सुबह 7:32 बजे तक GIFT Nifty फ्यूचर्स 42.2 अंक गिरकर 24,435.5 पर ट्रेड करता दिखा।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिलेजुले नतीजों के साथ बंद हुए, जहां Nasdaq Composite ने 0.78% की तेजी के साथ नया उच्चतम स्तर छुआ। S&P 500 में 0.16% की बढ़त रही, जबकि Dow Jones 0.36% गिरावट के साथ बंद हुआ।

अमेरिकी बाजारों के रुझानों का असर एशिया-प्रशांत के बाजारों पर भी दिखा। जापान का Nikkei 0.92% ऊपर, जबकि चीन का CSI 300 इंडेक्स 1% नीचे और शंघाई कंपोजिट हल्की गिरावट के साथ स्थिर रहा।

पिछले सत्र में भारतीय बाजारों में तेजी देखने को मिली थी, जहां BSE Sensex 363.99 अंकों (0.45%) की बढ़त के साथ 80,369.03 पर बंद हुआ। वहीं, NSE Nifty 50 में 127.70 अंकों (0.52%) की बढ़त दर्ज की गई और यह 24,466.85 पर बंद हुआ।

आज निवेशक Biocon, Dabur, L&T जैसी कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा, Adani Enterprises और Marico के Q2 परिणामों का भी विश्लेषण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Stocks To Buy Today: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के Vinay Rajani की सलाह, छोटी दीवाली के दिन खरीदें ये 2 स्टॉक्स

घरेलू बाजार में, Godavari Biorefineries के शेयर आज शेयर बाजारों पर लिस्ट होंगे। कंपनी ने हाल ही में अपना आईपीओ लॉन्च किया था, जिसका निवेशकों में काफी उत्साह देखा गया था। इसके साथ ही, निवेशकों की नजर आज जारी होने वाले सितंबर महीने के भारत के मैन्युफैक्चरिंग उत्पादन डेटा पर भी रहेगी। यह आंकड़े बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 364 अंक और चढ़ गया। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच कारोबार समाप्त होने से पहले बैंक शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 363.99 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,369.03 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 583.69 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 127.70 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,466.85 अंक पर बंद हुआ।

First Published - October 30, 2024 | 8:27 AM IST

संबंधित पोस्ट