facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: बढ़त के साथ खुला बाजार, Sensex 100 अंक चढ़ा, Nifty 19400 के पार

Advertisement

Stock Market: गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 19,400 के करीब कारोबार करता दिखा। वहीं, अमेरिकी बाजारों में गिरावट का सिलसिला देखने को मिला।

Last Updated- August 22, 2023 | 10:11 AM IST
Stock Market

Opening Bell:

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) बढ़त के साथ खुला है। सेंसेक्स (Sensex) 40.05 अंक यानी 0.06 फीसदी की तेजी के साथ 65,256.14 के स्तर पर ट्रेड कारोबार करता नजर आया। वहीं, निफ्टी (Nifty) 18.50 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 19,412 .10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
Market at pre-open: 

प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स (Sensex) 48.70 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 65,264.79 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी (Nifty) 42.70 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 19,436.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कैसी रहेगी आज मार्केट की चाल?

ग्लोबल मार्केट (Global market) से मिले-जुले संकेतों के बीच आज यानी मंगलवार को शेयर बाजार (Indian Share Market) की कमजोर शुरुआत होने की संभावना है। आज सुबह 8:15 बजे, गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 19,400 के करीब कारोबार करता दिखा।

वहीं, अमेरिकी बाजारों में गिरावट का सिलसिला देखने को मिला। NASDAQ कंपोजिट और S&P 500 सूचकांकों ने चार दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए 1 फीसदी तक की बढ़त हासिल की, जबकि डॉव जोन्स में 0.1 फीसदी की गिरावट आई।

दूसरी ओर, एशिया-प्रशांत बाजार (Asia-Pacific Market) मंगलवार के शुरुआती सौदों में बड़े पैमाने पर बढ़े। निक्केई 225, कोस्पी और टॉपिक्स सूचकांक 0.8 प्रतिशत तक बढ़े।
कमोडिटी बाजार में ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें क्रमश: 84 डॉलर प्रति बैरल और 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहीं।

ये भी पढ़ें: FPI Investment: विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार में भरोसा बढ़ा, जून तिमाही में 20% ज्यादा शेयर खरीदे

कल कैसी थी बाजार की चाल?

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी लौटी और दोनों बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 267.43 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 65,216.09 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,335.82 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 64,852.70 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 83.45 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,393.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,425.95 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,296.30 तक आया।

ये भी पढ़ें: पहले ही दिन 5 प्रतिशत लुढ़का Jio Financial का शेयर, बन गई 34वीं सबसे बड़ी कंपनी

Advertisement
First Published - August 22, 2023 | 8:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement